रसगुल्ला (Rasgulla recipe in Hindi)

#sweetdish घर में दूध अक्सर फट जाता है हर बार पनीर बनाते है या शक्कर डालकर पकाकर खा लेते हैं। लेकिन छैना के रसगुल्ले बनाकर देखें सबसे आसान और घर में उपलब्ध सामग्री से बन भी जाता है। बाहर की चीजों से अच्छा घर में बनाकर खाएं।
रसगुल्ला (Rasgulla recipe in Hindi)
#sweetdish घर में दूध अक्सर फट जाता है हर बार पनीर बनाते है या शक्कर डालकर पकाकर खा लेते हैं। लेकिन छैना के रसगुल्ले बनाकर देखें सबसे आसान और घर में उपलब्ध सामग्री से बन भी जाता है। बाहर की चीजों से अच्छा घर में बनाकर खाएं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दूध को अच्छे से उबाल लें।
- 2
एक कटोरी में नींबू का रस या सफेद सिरका ले थोड़ा पानी मिलाकर। और उबलते दूध में डाल दें।
- 3
अच्छे से मिलाते जाए और दूध फटने लग जाएगा जब पानी उपर आ जाए तो गैस बंद कर दें।
- 4
फटे दूध को छान लें और अलग कर दें। छने हुए दूध को साफ पानी से धो लें यदि नींबू या सिरका का खट्टापन होगा तो निकल जाएगा। और और तैयार छैने को पोटली बनाकर टांग दें।
- 5
पानी निकलने के बाद छैने को प्लेट पर निकालकर चुरा कर ले।अब अच्छे से चिकना होने तक मसलें। और छोटे छोटे पेढे बना लें।
- 6
एक पैन में कुटी हुई इलायची शक्कर और पानी उबलने रख दें जब शक्कर पानी में घुल जाए और गाढ़ा होने लगे तब धीरे धीरे छैने के पेड़े डालते जाएं और ढंककर 10-15 मिनट पकाएं।
- 7
जब फुलकर उपर आ जाए तब और चाशनी गाढी हो जाए तो गैस बंद कर दें।
- 8
गरमागरम सर्व करें या ठंडा करके भी सर्व कर सकते है।
- 9
टिप: छैना से छना हुआ दूध का पानी बहुत पौष्टिक होता है उसे सब्जी में डालें या आटा गुंथकर रोटियां बनाए एकदम नर्म बनेगी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (10)