तिरंगा श्रीखंड वित्त तिरंगा जलेबी (Tiranga shrikhand with Tiranga jalebi recipe in Hindi)

#auguststar
#kt
स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाए। इस दिवस पर मैंने मीठा बनाया है ।यह मीठा तिरंगा थीम के अनुसार तीन रंग में बनाया है ।यह मीठा मैंने फ्यूजन करके बनाया है ।इस फ्यूजन में मैंने श्रीखंड और जलेबी का फ्यूजन किया है जैसे कि हम एक सूखी मिठाई खाते हैं और एक गीली मिठाई खाते हैं यह सोचकर ही मैंने जलेबी और श्रीखंड का फ्यूजन करके इस तिरंगा थीम के अनुसार बनाने का सोचा । यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है ।आशा करती हूं कि आप सब को यह पसंद आए । इस फ्यूजन मिठाई में हमें जलेबी के साथ श्रीखंड को लगा कर खाना है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले श्रीखंड बनाने के लिए हम एक बड़े बर्तन में दूध गर्म कर लेंगे । जब दूध गरम हो जाए तब गैस बंद कर देगे और दूध को हल्का ठंडा होने रख देंगे।
- 2
जब दूध हल्का ठंडा हो जाए तब हम उसमें दही डालकर उसका पूरा दही जमने देगे। पूरे दही को हम दूध में हर जगह डालेंगे ताकि पूरे में दही का जामन मिल जाए और दही अच्छी तरह से जैम जाए।
- 3
यह दूध के बर्तन को सामान्य तापमान पर हम 6 घंटे के लिए ढककर रख देंगे ताकि इसका दही जैम जाए। हमें इसे ज्यादा खट्टा नहीं होने देना है।
- 4
6 घंटे बाद में जब दूध का दही जैम जाएगा तब हमें एक मलमल के कपड़े में पूरा दही डालना है और 3 घंटे के लिए उसे बांधकर रखना है ताकि दही का पूरा खट्टा पानी बाहर निकल जाए।
- 5
3 घंटे बाद में मलमल के कपड़े को खोल कर बाहर पानी निकला हुआ गाढ़ा दही हमें एक बर्तन में लेना है ।एक मिक्सर के जार में हमें शक्कर पीस लेना है।
- 6
दही, शक्कर, मिल्क पाउडर और इलायची पाउडर हमे एक बर्तन मैं अच्छी तरह से मिलाना है। जरूरत पड़े तो हम दो चम्मच दूध ले सकते हैं इसमें मिलाने के लिए ।
- 7
मिल्क पाउडर डालने से हमारा श्रीखंड बहुत गाढा़ और मलाईदार बनेगा। इस श्रीखंड को बनाकर हमें फ्रीज में 1 घंटे के लिए रखना है ताकि यह अच्छी तरह से सेट हो जाए। फिर तीन कटोरी में हमें श्रीखंड को तीन भागों में बांट लेना है। एक भाग को ऐसे ही रहने देना है।
- 8
दूसरे भाग में हमें खाने का हरा रंग मिलाना है और तीसरे भाग में हमें खाने का चुटकी भर केसरी रंग मिलाना है ।चम्मच की सहायता से यहां दोनों रंग अच्छी तरह से श्रीखंड में मिला ले ।
- 9
जब यह तल कें तैयार हो जाए। तब हर रंग की जलेबी को हमें चाशनी में 5 मिनट के लिए डुबोकर रखना है। 5 मिनट बाद में जलेबी उनको बाहर एक प्लेट में निकाल कर रखना है ।तो यह तैयार है आपकी तीन कलर की तीन रंग की जलेबी खाने के लिए।
- 10
अब तीन कांच की छोटी गिलास लेकर हमें श्रीखंड को तिरंगे के आकार में भरना है और फ्रिज में सेट होने रखना है ।तो यह तैयार है हमारा तिरंगा श्रीखंड।
- 11
जलेबी के लिए एक बड़े बर्तन में मैदा,रवा,दही और बेकिंग पाउडर डालकर एक हमें गाढा़ बैटर तैयार करना है ।फिर इसमें चुटकी भर खाने का सोडा डालना है। इस बैटर को हम 1 घंटे के लिए सेट होने रख दे।
- 12
एक बड़े बर्तन में चाशनी तैयार करने के लिए पानी उबालने रख देंगे ।जब पानी उबल जाए तब हम उसमें शक्कर डाल देंगे और इलायची पाउडर डाल देंगे। तो यह तैयार है हमारी जलेबी की चाशनी।
- 13
1 घंटे के बाद में जब जलेबी का मिश्रण सेट हो जाए तब हमें इसे तीन कटोरी ओं में 3 भाग में बांटना है। एक भाग ऐसे ही रहने देना है और दो भाग में से एक में हरा रंग डालना है और दूसरे में केसरी रंग डालना है।
- 14
प्लास्टिक की बैग का हमें 3 कोन बनाना है और 3 कोनों में तीन रंग के मिश्रण भरना है ।एक कढ़ाई में तेल गरम होने रख देगे ।जब तेल गरम हो जाए तब प्लास्टिक बैग की सहायता से हम हर तीन रंग की जलेबी बनाएगे ।हर जलेबी को उलट-पुलट कर के सुनहरा होने तक तलना है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)