झालमुड़ी (Jhalmudi Recipe In Hindi)

Haath Ki Rasoi Pure Veg @cook_25323754
झालमुड़ी (Jhalmudi Recipe In Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हमें देखना है कि हमारा मुरमुरा एकदम कुरकुरा है या नहीं। अगर यह नरम है तो हम इसे एक कढ़ाई में डालकर 2 से 4 मिनट के लिए मध्यम आंच पर सेंक लेंगे और इसे ठंडा कर लेंगे और एक बाउल में निकाल लेंगे।
- 2
अब हम एक बाउल में खीरा, प्याज, टमाटर, आलू, मूंगफली, नमकीन या सेव मिला लेंगे।
- 3
अब हम इसमें सारे मसाले और तेल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
- 4
अब हम इन सभी सामग्री को मुरमुरे वाले बाउल में डालकर मिक्स कर लेंगे और जल्दी से सर्व कर लेंगे। हमें मुरमुरे को सबसे अंत में डालना है नहीं तो यह मुलायम हो जाएगा और इसे खाने में यह स्वाद नहीं लगेगा।
- 5
झालमुड़ी में आप तीखा अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते हैं। अगर आप बच्चों के लिए बना रहे हैं तो हरी मिर्ची ना डालें नींबू के रस की जगह आप इमली का पल्प भी यूज कर सकते हैं।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13747516






कमैंट्स (2)