फराली बास्केट साबूदाना चाट (Farali basket sabudana chaat recipe in Hindi)

#MG2
नौरता चल रहा है। तो मैंने एक उपवास के लिए फरहाली चाट बनाई है। खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है।
फराली बास्केट साबूदाना चाट (Farali basket sabudana chaat recipe in Hindi)
#MG2
नौरता चल रहा है। तो मैंने एक उपवास के लिए फरहाली चाट बनाई है। खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले सारी सामग्री इकट्ठा कर लेंगे। अब हम कटोरी बनाने के लिए फरारी आटा बनाएंगे। साबूदाना, साबा को मिक्सर के झरनी में आटा बना लेंगे। छनी में छान लेंगे और उसमे राजीगरा का आटा, सिघौडे का आटा, साबूदाना का आटा, सांबा का आटा सभी को मिक्स करके उसमें नमक, घी डाल कर गूद लेगे।
- 2
अब हम साबूदाना चाट बनाएंगे। साबूदाना को 4 से 5 घंटे भीगौना है। और साबूदाना सॉफ्ट हो जाए। तब उसे एक छन्नी में निचौ दीजिए। अब हम बटेटा उबले करके लेंगे। एक कढाई में तेल गरम होने के बाद उसमें बारीक कटा टमाटर, हरा मिर्च, अदरक की पेस्ट को भूनेगे और उसमें समारेला आलू को डालेंगे और स्वाद अनुसार नमक, काला मिर्च पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, चीनी डालकर उसको मैच करके भूनेगे। और उसमें साबूदाना डालकर मिक्स करेंगे और उसमें नींबू का रस डालेंगे और सिंग दाना का पाउडर और धनिया डालकर मिक्स करेंगे तो चाट रेडी।
- 3
अब हम बास्केट बनाएंगे। हम छोटे-छोटे लोई बनाएंगे। छोटी पूरी बनाकर बास्केट मोल्ड में चिपका कर राउंड शेप देंगे ।और एक पैन में तेल गर्म करके उसमें यह मोल्ड डाल देंगे ।जब हमारा बास्केट फ्राई हो जाएगा तब मोल्ड निकल जाएगा। और ब्राउन कलर आ जाने तक फ्राई कीजिए। और यह हमारा बास्केट रेडी।
- 4
और यह बास्केट के अंदर साबूदाना का चाट डालेंगे। और उसके ऊपर हरी चटनी, फरारी चेवडो, अनार के दाने, दही, चाट मसाला, हरा धनिया डालकर सव् करेंगे। और उपवास में यह रेसिपी को जरूर पसंद आएगी। आप बनाएं कुछ अलग टेस्ट मिलेगा और खाने में भी बहुत बढ़िया लगेगी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स