वेज अंडा नूडल्स (veg anda noodles recipe in Hindi)

#chatpati ज़ब भी भूक लगे तुरंत बनाइये वेज अंडा नूडल्स जो बहुत ही आसान और हैल्थी है
वेज अंडा नूडल्स (veg anda noodles recipe in Hindi)
#chatpati ज़ब भी भूक लगे तुरंत बनाइये वेज अंडा नूडल्स जो बहुत ही आसान और हैल्थी है
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कड़ाई क़ो गरम करते है उसमे 1 गिलास पानी 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करते है फिर उसमे नूडल्स क़ो डालकर 3 से 4 मिनट उबाल लेते है
- 2
उसके बाद उबले नूडल्स क़ो जालीदार बर्तन मे डालकर ठंडे पानी से धो कर अलग रख देते है
- 3
अब टमाटर, प्याज़, बंदगोभी, फूलगोभी, हरा मटर और हरी मिर्च क़ो बारीक़ बारीक़ काट लेते है
- 4
उसके बाद कड़ाई क़ो गरम करते है उसमे 1 कप तेल डालते है फिर कटी हुईं सारी सब्जियों क़ो डालकर फ्राई करते है
- 5
सब्जी फ्राई होने के बाद उसमे स्वादानुसार नमक और मैगी मसाला डालकर अच्छे से मिलाते है
- 6
उसके बाद 1 नींबूका रस डालते है और मिलाते है
- 7
सब्जिया हल्का पक जाने के बाद उसमे नूडल्स डालकर अच्छे से 5 मिनट मिलाते है उसके बाद नूडल्स क़ो प्लेट मे निकाल कर अलग रख देते है
- 8
अब उसी कड़ाई मे थोड़ा सा तेल डालकर 1 अंडा की भुर्जी बनाते है
- 9
अब बनी हुईं अंडे की भुर्जी क़ो नूडल्स के ऊपर डालकर गार्नीश करते है नूडल्स के ऊपर थोड़े से कटे हुए प्याज़ और टमाटर का सॉस डालकर गरमा गर्म सर्व करते है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (2)