भंडारे वाली आलू की सब्जी (Bhandare wali aloo ki sabzi recipe in hindi)

#feb2
भंडारे वाली आलू की सब्जी आमतौर पर मंदिर में या घर पर पूजा के दौरान बनाई जाती है जिसमें लहसुन प्याज़ का इस्तेमाल नहीं किया जाता है फिर भी यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक मिक्सी के जार में टमाटर, अदरक और हरी मिर्च डालें और ब्लेंड करें। एक पैन में तेल गर्म करें। तेल गरम होने के बाद उसमें खड़े मसाले और जीरा डालें और कुछ सेकंड के लिए उन्हें चटकने दें। उसमें हींग डालें। अब पैन में टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट और नमक डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
- 2
उसके बाद इसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें और तब तक पकाएं जब तक कि तेल किनारों से अलग न हो जाए। अपनी उंगलियों से उबले आलू को तोड़ें और उन्हें पैन में डालें। और चार पांच मिनट तक फ्राई करें।
- 3
अब इसमें पानी और अमचूर पाउडर डालें। 3-4 मिनट तक पकाएं. आवश्यकता हो तो और पानी डालें। सब्जी को अच्छी तरह से पकाएं और जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब इसमें कसूरी मेथी डाल पर मिला दे और गैस बंद कर दें। अब धनिया डाल कर गार्निश करें। हमारी भंडारे वाली आलू की सब्जी तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (15)