आलू पनीर की सब्जी (aloo paneer ki sabzi recipe in Hindi)

#np2
आज मैंने आलू और पनीर की सब्जी बनाई है जिसे बनाना बहुत ही आसान है और रोटी या चावल के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। मैंने ये सब्जी बिना प्याज़ और लहसुन के बनाए है इसीलिए ये सब्जी ब्रत में भी बनाए जा सकते है।
आलू पनीर की सब्जी (aloo paneer ki sabzi recipe in Hindi)
#np2
आज मैंने आलू और पनीर की सब्जी बनाई है जिसे बनाना बहुत ही आसान है और रोटी या चावल के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। मैंने ये सब्जी बिना प्याज़ और लहसुन के बनाए है इसीलिए ये सब्जी ब्रत में भी बनाए जा सकते है।
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू पनीर की सब्जी बनाने के लिए--
- 2
सबसे पहले आलू को चकोर आकार में छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर पनीर को भी चकोर आकार में काट लें।
- 3
अब एक कड़ाई में तेल डालकर गरम करे और फिर आलू और पनीर में हल्दी नमक डालकर तेल में सुनेहरा होने तक भूनें और फिर निकाल कर रख दीजिए।
- 4
अब उसी कड़ाई में २ चम्मच तेल डाले फिर उसमे साबुत जीरा,सूखी लाल मिर्च, साबुत गरम मसाला,हींग और तेज़ पत्ता डाले फिर उसमे बारीक कटी टमाटर,जीरा धनिया पाउडर,हल्दी नमक,अदरक का पेस्ट और २ चम्मच पानी डालकर भूनें।
- 5
अब जब मसाले भून जाए और मसाले में से तेल छोड़ने लगे तो उसमे तले हुए आलू डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- 6
फिर २ गिलास पानी डाले और उसमे पनीर भी डालकर ५ मिनट तक उबलने के लिए ढक कर रख दीजिए।
- 7
फिर जब आलू अच्छे पक जाए तो सब्जी में गरम मसाला पाउडर और घी डालकर मिक्स करें और फिर एक बर्तन में निकाल लीजिए।
- 8
बस तैयार है हमारा बिना प्याज़ लहसुन के आलू पनीर की स्वादिष्ट सब्जी जिसे आप रोटी या चावल के साथ परोस सकते हैं।
- 9
आलू पनीर की सब्जी।।
- 10
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- इंस्टेंट राजमा मसाला(बिना लहसुन प्याज)
- राजमा मसाला और चावल के आटे की रोटी (rajma masala aur chawal ke aate ki roti rec ipe in hindi)
- चावल के आटे की रोटी(Chawal ke aate ki roti recipe in hindi)
- ढाबा स्टाइल पनीर लवाबदार (paneer lawabdaar recipe in hindi)
- पनीर दो प्याज़ा(Paneer do pyaza recipemi hindi)



















कमैंट्स (18)