पालक पनीर अप्पम(Palak paneer appam recipe in hindi)

#np2
पालक और पनीर से कई तरह की डिशिस बनती हैं। तो इस बार मैंने पालक पनीर अप्पम बनाने की कोशिश की है।बैटर में मैंने पालक की प्युरी डाली है।इसका स्वाद और बढ़ाने के लिए मैंने इसमें मटर और शिमला मिर्च डाला हैं। इसमें बीच में मैंने पनीर की पिसीस डाले हैं। यह बहुत ही सिम्पल और हेल्थी डिश है जिसे बिल्कुल कम ही तेल में बनता है। अप्पम तो आपने कई तरह के बनाए होगे एक बार यह अप्पम ज़रूर बनाकर देखिए।आइए देखते इसे बनाने की विधि।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सूजी में छाछ और आवश्यकतानुसार पानी डालकर आधे घंटे के लिए रख दें।
- 2
अब कड़ाई में तेल डाले। उसमें अदरक लहसुन मिर्च की पेस्ट डाले। उसमें मटर और शिमला मिर्च डालकर थोड़ा भून लें।
- 3
अब उसमें पालक की प्युरी डालकर भूनें। फिर ठंडा होने तक साईड में रख दें।ठंडा होने के बाद पेस्ट बना लें।
- 4
अब सूजीवाले घोल में पालकवाली प्युरी डालें और अच्छे से मिक्स करें।अब ईनो डालकर हल्का सा पानी डाले फिर घुमाएं।
- 5
अब अप्पम पैन में हल्का सा तेल ग्रीस करें। आधा बैटर डालकर बीच में पनीर के पीसीस रखें। ऊपर से फिर बैटर डालें। दोनों साईड अच्छे से शेक लें।
- 6
गरमा गरम अप्पम को सॉस के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)