मिक्स वेज मिस्सी रोटी(mix veg missii roti recipe in hindi)

#np2
बच्चे हरी सब्जियां खाने में बहुत नखरे दिखाते हैं ।पर बच्चों को हरी सब्जियां खिलाना भी बहुत जरूरी है ।इसलिए मैंने बहुत सिंपल तरीके से मिक्स वेज मिस्सी रोटी बनाई ।जिससे कि बच्चे मजे से रोटियां खाएंगे और उन्हें सब्जियों का पत्ता भी नहीं चलेगा।

कुकिंग निर्देश
- 1
यहां पर मैंने पराठा बिल्कुल सिंपल तरीके से बनाया है जो कि हेल्थी तो है ही साथ ही टेस्टी भी है।
सबसे पहले सारी सब्जियों को मोटे मोटे टुकड़ों में काट चॉपर में डालकर बिल्कुल बारीक चॉप कर लें। अब आटे में बेसन मिला ले। स्वाद अनुसार नमक,अजवाइन, हींग, कसूरी मेथी, 2 बड़े चम्मच रिफाइंड ऑयल डालकर अच्छी तरह मिला लें ।साथ ही चॉप की हुई सब्जियां भी डाल दें। - 2
दो चम्मच दही डाल दें। और पानी डालकर सख्त आटा गूंद ले ।आटे के ऊपर तेल लगाकर 10 मिनट ढककर रख दें। अब सिंपल रोटी की तरह बेल ले ।रिफाइंड ऑयल लगाकर अच्छी तरह शेक लें।
- 3
तैयार है हमारा टेस्टी हेल्थी मिक्स वेज मिस्सी रोटी। गरमा गरम दही,चटनी,अचार या सब्जी के साथ सर्व करें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (17)