ढाबा स्टाइल कढ़ाई पनीर (Dhaba style kadai paneer recipe in hindi)

ये रेसिपी की नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है इसके साथ आप तंदूरी रोटी वेज राइस बहुत अच्छे लगते हैं ढाबा इस्टाइल कढ़ाई पनीर में घी और मक्खन ज्यादा पड़ते हैं तो चिलिए बनाते हैं ढाबा स्टाइल कढ़ाई पनीर #mirchi

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम शिमला मिर्च प्याज़ और टमाटर को किउबस में कट करेंगे और दो प्याज़ और एक टमाटर को चॉपर में क्र्स करेंगे पैन चढायें दो चम्मच घी डालें अब किउबस में कटी हुई सब्जी को दो मिनट तल के निकाल लें
- 2
फिर उसी पैन को साफ करके चढायें अब हमें एक मसाला तैयार करना है धनिया जीरा,काली मिर्च सूखी लाल मिर्च सौंफ को हल्का सा भून लें उसे मिक्सर में दरदरा कूट लें अब उसी पैन में एक चम्मच बेसन को भून लें उसे भी निकाल लें
- 3
फिर उसी पैन को साफ करके चढायें घी डालें पंचफोरन डालें चॉपर में क्र्स की हुई प्याज़ टमाटर डालें अदरक लहसुन पेस्ट डालें हरी मिर्च को दो भाग में काट के डालें भूनें नमक हल्दी डालें आपने जो मसाला तैयार कियें उसे दो चम्मच भर के डालें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर एक छोटी चम्मच डालें
- 4
अब भुनी हुई बेसन डाल दें थोड़ी सी पानी डालें भूनें अब एक गिलास पानी और डालें जब उबलने लगे तो कटी हुई पनीर डाल दें और तली हुई सब्जी डाल दें ढक दें थोड़ी देर में ढक्कन हटायें गर्म मसाला डालें धनिया पत्ती डाल दें लीजिए तैयार है कढ़ाई पनीर अब लास्ट में दो चम्मच भर के बटर डालें इससे टेस्ट बहुत अच्छा आएगा
- 5
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)