मकुटी(makuti recipe in hindi)

#ST1
आज मैंने बिहार की स्पेशल डिश मकुटी बनाई है । यह स्वीट डिश लगभग सभी शादियों में जरूर से बनाई जाती है ।या फिर किसी भी त्योहार में भी जरूर बनाई जाती है ।इसको बनाना बिल्कुल आसान है। और टेस्ट में बहुत ही लाजवाब होता है । यह एक तरह मूंग दाल और चावल की खीर है।आइए देखें इसको बनाने की विधि।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल और दाल को पानी में भिगोकर दो-तीन घंटे के लिए रख दें ।अब कुकर में चावल और दाल को डालें और एक कप पानी डालकर हाय फ्लेम पर रख दें। एक सिटी आने के बाद गैस का फ्लेम स्लो कर दें ।5 मिनट पकाएं और गैस बंद कर दें।
- 2
कुकर ठंडा हो जाने पर पावभाजी मैशर से अच्छी तरह मैश कर लें ।अब दूध को अच्छी तरह उबाल लें ।गाढ़ा कर लें।जब दूध आधे से थोड़ा ज्यादा रह जाए तब उसमें मैश किए हुए चावल दाल डाल दें ।लगातार चलाते हुए पकाएं।
- 3
अब उसमें केसर के धागे, मावा,मेवे और मिल्कमेड भी डालें ।साथ ही स्वाद अनुसार चीनी भी डाल दें।
- 4
इलायची का पाउडर भी डाल दें। मिश्रण को हमें कम से कम 8 से 10 मिनट तक पकाना है। मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाने पर गैस बंद कर दें। पसंद अनुसार मेवे डाल ले। थोड़ा ठंडा हो जाने पर फ्रिज में तीन-चार घंटे के लिए रख दें ।फ्रिज में रखने से या और भी गाढ़ा और स्वादिष्ट हो जाएगा। आप चाहे तो इसे गरमा गरम भी खा सकते हैं। पर ये ठंडी ठंडी बहुत स्वादिष्ट लगती है।
- 5
ठंडा ठंडा सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (19)