बेसन की पकौड़ी की सब्जी (besan ki pakodi ki sabzi recipe in Hindi)

#ST3
#RAJASTHAN
बचपन से यह सब्जी हम खाते आ रहे हैं हमारे राजस्थान की यह सब्जी भी बहुत प्रसिद्ध है दादी नानी मम्मी काकी सबके हाथों से बनी हुई खाते आए हैं जब घर में हरी सब्जी ना हो तू भी यह सब्जी आप बना सकते हैं बहुत ही स्वादिष्ट लगती है इसमें पहले बेसन में स्वादानुसार मसाले डाले जाते हैं उसकी पकौड़ी बनाई जाती है उसके बाद उस पकौड़ी की सब्जी बनाई जाती है

कुकिंग निर्देश
- 1
टमाटर, प्याज, हरी मिर्च को बारीक काटकर उसी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर,हल्दी पाउडर और नमक डाल देंगे.आप चाहें तो इसे सिंपल हींग जीरे का तड़का लगाकर भी बना सकते हैं और अगर आप चाहे तो इसमें लहसुन डालकर भी बना सकते हैं, दोनों तरीके से अच्छी लगती है
- 2
पहले से बेसन की पकौड़ी बनाकर तैयार कर लेंगे बेसन में आपकी पसंद के आवश्यक मसाले और हरा धनिया डालकर पकौड़ी जैसा घोल तैयार करके उसकी छोटी-छोटी पकौड़ी फ्राई कर लेंगे
- 3
अभी कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे हींग राई जीरा और सौंफ का तड़का लगाएंगे और जो हमने टमाटर मिर्च प्याज़ के साथ मसाला तैयार किया है उसको कढ़ाई में डालेंगे धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए पकने देंगे
- 4
फिर आवश्यकतानुसार पानी डालेंगे मतलब जितना सब्जी में आपको रस्सा पसंद है उतना एक दो उबाल आने के बाद में तैयार पकौड़ी को इसमें डाल देंगे फिर ढककर सिर्फ 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने देंगे ताकि जिससे पकौड़ी और सब्जी के मसाले आपस में अच्छे से घुल मिल जाएंगे तैयार सब्जी में हरा धनिया डाले और गैस बंद कर दे
- 5
तैयार है बेसन की पकौड़ी की स्वादिष्ट चटपटी राजस्थानी सब्जी
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- टमाटर प्याज़ और मूंगफली की चटनी (tamatar pyaz aur moongfali ki chutney recipe in Hindi)
- चना मोठ सलाद (chana meethe salad recipe in Hindi)
- नागपुर का प्रसिद्ध तर्री पोहा (nagpur ka prasidh tarri poha recipe in Hindi)
- इम्युनिटी बूस्टर काढ़ा (immunity booster kadha recipe in Hindi)
- बालूशाही (balushahi recipe in Hindi)

कमैंट्स (8)