दाल मखनी (dal makhani recipe in hindi)

दाल मखनी (dal makhani recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मसूर और राजमा को धो कर 8 घंटे या पूरी रात पानी में भिगो दीजिये.
- 2
मसूर और राजमा में से पानी निकाल दीजिये, धोइये, अब मसूर और राजमा कुकर में डालिये, 2 1/2 कप (दाल की मात्रा का तीन गुना) पानी के साथ उबालने रख दीजिये. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और दाल को 5-6 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिये, अब गैस बन्द कर दीजिये.
- 3
टमाटर, हरी मिर्च और आधा अदरक छीलकर, धोकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. आधा अदरक कद्दूकस कर लीजिये.
- 4
कढ़ाई में घी डाल कर गरम करिये, हींग, जीरा और साबुत गरम मसाले डाल दीजिये. जीरा, भुनने के बाद अदरक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर चमचे से चलाइये. इस मसाले में टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और क्रीम डाल दीजिये. चमचे से चलाते हुये तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तलने लगे.
- 5
इस भुने हुये मसाले में कुकर खुलने पर मसूर और राजमा मिला दीजिये. आप मखनी को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है, आवश्यकतानुसार पानी मिला दीजिये. अब मखनी मसाला भी मिला दीजिए। उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, और गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिय़े. दाल मखनी तैयार है.
- 6
दाल मखनी को प्याले में निकालिये, हरे धनियां और मक्खन ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम दाल मखनी को नान, पराठे, चपाती एवं चावल किसी के साथ गरमा गरम सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (4)