व्हीट वॉलनट केक विद जैगरी
#WalnutTwists
बच्चों को अखरोट खाना उतना अच्छा नहीं लगता है । काजू और बादाम उनको बहुत पसंद आते हैं लेकिन अखरोट खाने में वह बहुत आनाकानी करते हैं तो इसलिए अखरोट को थोड़ा सा किसी और तरह से उनको बना कर दिए जाए तो खा लेते हैं ।
मैं ज्यादा करके अखरोट को केक में डाल देती हूं । उनको केक तो बहुत पसंद आता है और मैं केक भी बनाती हूं मल्टीग्रेन आटे से बनाती हूं और चीनी की जगह भी गुड़ डालती हूँऔर साथ में अखरोट डालती हूं तो एकदम हेल्दी केक बनता है जो उनके शरीर के लिए बहुत ही अच्छा है । केक खुशी-खुशी खाते हैं । इस तरह बच्चे भी खुश और मैं भी खुश ।

कुकिंग निर्देश
- 1
केक टिन को चिकना कर लीजिए ।
- 2
अब ओवन को 180 डिग्री पर प्री हीट कर लीजिए 10 मिनट के लिए
- 3
एक मिक्सिंग बाउल में आधा कप दही लीजिए आधा कप तेलऔर एक कप गुड़ की शक्कर को अच्छे से फेंटें जब तक कि वह बहुत अच्छे से मिक्स ना हो जाए । उनको एक तरफ रख दीजिए ।
- 4
अब आटा बेकिंग पाउडर बेकिंग सोडा और चुटकी नमक उनको छान के एक तरफ रख दीजिए
- 5
अब जिस बॉऊल में दही और शक्कर को मिक्स किया था उसमे उसमें एक चम्मच वनीला एसेंस डाल दीजिए । अब आटे को दही वाले मिश्रण में थोड़ा थोड़ा करके मिक्स कीजिए ताकि कोई गुठली ना बने ।
- 6
अब इस मिश्रण में आधे टुकड़े अखरोट के डाल दीजिए
- 7
अब इस मिश्रण को चिकने किए हुए केक टिन में डाल दीजिए और इस टिन को दो-तीन बार अच्छे से टैप कर दीजिए अब इसके ऊपर बाकी बचे हुए अखरोट डाल दीजिए ।
- 8
अभी केक टिन ओवन में रख दीजिए ।
- 9
30 मिनट के बाद चेक करिए और एक टुथपिक डाल कर देखिए अगर बिल्कुल साफ बाहर आती है तो केक तैयार है ।
- 10
आपका हेल्दी और मजेदार केक तैयार है ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- शाही बटर पनीर मसाला इन वॉलनट ग्रेवी (shahi butter paneer in walnut gravy recipe in Hindi)
- आटे और गुड़ की चॉकलेट चिप कूकीज(aate aur gud ki chocolate chip cookies recipe in hindi)
- हेल्दी कॉकटेल सैलेड (healthy cocktail salad recipe in Hindi)
- स्टीम मोमोज(veg steam momos recipe in hindi)
- ओरियो मिल्कशेक(Oreo MilkShake Recipe in hindi)

कमैंट्स