ब्रेड रोल्स(Bread rolls recipe in hindi)
ब्रेड रोल्स का नाश्ता बहुत ही स्वादिष्ट नाश्ता है। चाय के संग बहुत ही अच्छे लगते हैं और इनको बनाना भी बहुत आसान है और बहुत जल्दी बनते हैं घर में आलू और ब्रेड हो तो फटाफट बन जाते हैं किसी मेहमान के आने पर सोचना नहीं पड़ता कि क्या बनाएं मेरे घर में अक्सर बनते हैं और सब को बहुत पसंद आते हैं ।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक मिक्सिंग बाउल में उबले हुए आलू को मसाला लें हरी मिर्च काटकर हरा धनिया बारीक कटा प्याज़ सब मिक्स कर ले और उसके बाद इसमे सारे सूखे मसाले मिला लें और एक मिश्रण तैयार कर दें ।
- 2
ब्रेड के स्लाइस लें और उसको पानी में भिगोकर अच्छे से निचोड़ लें और उसमें यह मिश्रण भरकर रोल तैयार कर ले सभी ब्रेड के ऐसे रोल तैयार कर लें ।
- 3
अभी कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें इन सबको मीडियम आंच पर फ्राई करें ।
- 4
गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इनको पेपर नैपकिन पर निकाल लें ताकि उनका एक्स्ट्रा ऑयल पेपर नैपकिन सोख ले ।
- 5
अब उनको अपनी मनपसंद चटनी या सॉस के साथ सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स