किनोवा वॉलनट सलाद (Quinoa Walnut Salad recipe in hindi)

#walnuttwists
कीनोवा में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। और अखरोट में भी विटामिन और दूसरे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यदि इन दोनों को मिलाया जाएं तो एक बहुत ही पोषणयुक्त व्यंजन तैयार किया है। इसे आप चाहे तो मुख्य व्यंजन के तौर पर परोसे या तो साइड डिश के तौर पर, ये बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
किणोवा को करीबन बीस मिनट तक पानी में भिगो कर रखें।
बीट के छिलके निकाल ले। एक बर्तन में पानी उबलने रख दें। इसमें बीट को रखकर उबाल ले। - 2
अब बीट नरम हो गया है। इसे निकाल कर इसमें किनोआ और थोड़ा नमक डालकर कीनोए को पक जाने दे। इससे किनोए को प्राकृतिक हल्का गुलाबी रंग मिल जाएगा।
- 3
खीरा, कैप्सिकम, प्याज और गाजर को टुकड़ों में काट लें। अखरोट को भी टुकडों में काट लें।
- 4
अब सलाद ड्रेसिंग बनाने के लिए एक कटोरे में एपल सिडर सिरका, नींबूका रस, सेंधा नमक, ऑलिव ऑयल, लाल मिर्च, जीरे का पाउडर, काली मिर्च पाउडर और सुके पुदीने का पाउडर मिक्स करें। इसे अच्छे से थोड़ा फेंट लें।
- 5
कटा हुआ प्याज, गाजर, खीरा और कैप्सिकम ले। उबले हुए बीट को भी टुकडों में काट कर इसमें मिलाएं।
- 6
इसमें उबले हुए किनॉवा और अखरोट के टुकड़े डाल दें। सलाद ड्रेसिंग ऐड करे और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- 7
थोड़ी धनिया पत्ती मिला ले। तो तैयार है किनोवा वॉलनट सलाद।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)