वॉलनट गुझिया(walnut Gujhiya recipe in hindi)

#WalnutTwists
#sh #fav
अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक ऐसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा, अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी ऐसिड सूजन को भी दूर करता है।आज मैंने गुझियाँ बनाई है जिसमे अखरोट का प्रयोग किया है। गुझियाँ बच्चों और बड़ों का मनपसंद पकवान है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदे में घी डाले और अच्छे से मिला लें फिर हल्का गुनगुना गर्म पानी थोड़ा- थोड़ा करके डाले और नरम आटा गूँथ लें। आटे को ढक कर 15 मिनट रख दें।
- 2
अब पैन गरम करें और उसमे अखरोट डालकर 2 मिनट भून लें। फिर इन्हे निकाल लें और काट कर छोटे टुकड़े कर लें, कुछ अखरोट के बड़े टुकड़े ही रहने दें गार्निशिंग के लिए।
- 3
अब नारियल का बूरे को भी पैन में डाले और 2 मिनट भून लें फिर गैस बंद कर दें।
- 4
अब एक बोल में मावा, नारियल का बूरा, पिसी हुई शक्कर, इलाइची पाउडर, अखरोट डालकर अच्छे से मिलाए। गुझिये के लिए फिलिंग तैयार है।
- 5
अब चाशनी बनाने के लिए एक बर्तन में पानी और शक्कर डालकर गैस पर चढ़ा दें। जब शक्कर घुल जाए और चाशनी हल्की गाढ़ी हो जाए तब गैस बंद कर दें।
- 6
अब आटे से छोटी लोई लें और पतली पूरी बेल ले। अब इसपर 1 च. फिलिंग रखें और बंद कर दें फिर साँचे या हाथ से डिज़ाइन बना दें।
- 7
कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें गुझिया डाले। फिर इन्हे अलट पलट कर हल्का सुनेहरा तल ले। फिर इन्हे अख़बार या टिश्यू पेपर पर निकाल ले और गैस बंद कर दें।
- 8
अब इन गरमा गर्म गुझियों को एक- एक करके चाशनी में डालते जाए और अलट -पलट कर निकाल ले।
- 9
अब एक सर्विंग प्लेट में गुझियों को रखें ऊपर से अखरोट के पीस रखकर सजा दें और सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)