कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम थोड़ा काजू, बादाम मखाना महीन काट ले । फिर बचा हुआा बादाम, काजू, मखाना, छुआरा पानी में रात भर भिगो दें । जीरा और अजवाइन, पीपर भी रात भर भिगो दें । फिर सुबह बादाम का छिलका उतार दें और छुहारे की गुठली अलग कर दें और सभी मेवा को मिक्सी में पीस लें ।
जीरा अजवाइन और पीपर को भी पीस लें । गुड को डेढ़ कप पानी में भिगो दें । - 2
फिर एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच देसी घी डालें और गोंद को भूनकर ठंडा कर ले, मिक्सी में पीस लें । फिर बचे देसी घी में कट्टी मेवा भी हल्की गुलाबी भून ले । फिर से कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच देसी घी डालकर पहले जीरा अजवाइन और पीपर का पेस्ट डालकर हल्का भून लें । फिर उसमें हल्दी पाउडर और सोंठ पाउडर डालकर भूनें जब भून जाए तब सभी पीसी मेवा को भी तब तक भूनें जबतक घी ना छोड़े । जब घी छोड़ दे तो गोंद भी डाल दे।
- 3
जब सारी मेवा अच्छे से भून जाए तब गुड़ का पानी भी छलनी से छान कर मिलाकर अच्छे से पका लें । पकने के बाद एक कटोरे में हरीरा निकालकर, भुनी कटी मेवा से सजाकर गरमा - गरम ही जच्चा को खाने को दें । यह जायकेदार और स्वास्थ्यवर्धक होता है ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स