रसिया (rasiya recipe in Hindi)

#wk
रसिया बहुत-बहुत ही स्वादिष्ट और प्रसिद्ध डिश हैं ,ये ज्यादातर छठ पर्व में खरना के दिन प्रसाद में बनाये जाते हैं ,
पर आज मैंने अपने पत्ती और बच्चे के लिए बनाया और खुद के लिए भी ,क्योंकि ये रसिया हमसभी को बहुत ही पसंद है , ऐसा नहीं है कि आप सिर्फ छठ के समय ही खा सकते हो ,इसे आप जब चाहो तब बनाकर एन्जॉय कर सकते हो ,
पर मेरे प्रेरणादायक मेरी @मम्मी हैं , उनसे ही मैं ये डिश बनाना सीखी हूँ, जब मैं बच्ची थी तो उस वक़्त मेरी मम्मी बहुत बनाया करती थीं , पर ज्यादा गन्ने के रस से और जब रस नहीं मिलते तो गुड़ से ही
लेकिन जहाँ गन्ने के रस नहीं मिलते वो गुड़ से भी बनाकर रसिया का आनन्द ले सकते हैं ।
तो अब चलें अपनी रेसिपी की ओर....

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गुड़ को किसी बाउल में लेकर पानी से घोल लें और रस तैयार कर लें,और एक छननी के सहारे इस रस को छान लें,ताकि जितने भी गन्दगी हों वो निकल जाएं और आपके साफ सुथरे रस बनकर तैयार हो जाएं
- 2
अब एक बड़े पतीले में रस को लें और गैस को ऑन करके रस के पतीले को चढ़ा दें, और अब अच्छे से रस में उबाल आने दें, अब उबाल आने के बाद,उसमें 1-2 चम्मच दूध को दें और फिर से उबालें उसके बाद आँच को धीमी कर दें, आप देखोगे रस के ऊपर किनारे-किनारे सारे गंदे आकर जमा हो जायेंगे,और ये चमत्कार सिर्फ दूध के वजह से ही हुए हैं तो अब किसी छनौटे को लें और धीरे धीरे से सभी गंदगी को निकाल दें, ऐसे करने से रस एकदम से साफ़ हो जायेंगे,और अब बिल्कुल आपके गन्ने के रस के जैसे रस बनकर तैयार हो जायेंगे
- 3
अब रस में तेज़पात को दें और चावल को भी अच्छे से धोकर दे दें और चम्मच से चला दें,(इस वक़्त आँच को मीडियम हाई ही रखें,और बीच-बीच में रसिया को चलाते रहें, ताकि पतीले के तले में चिपक न जाय)
- 4
अब कद्दूकस किये गए सूखे नारियल को भी दे दें, और चलाएँ, अगर आपको लगे की चावल अभी पकने में देर हैं और रस कम पड़ रहे हैं तो आप थोड़े से पानी और मिला सकते हो,और पानी देने के बाद अच्छे से मिलाएं, अब अच्छे से पक जाने के बाद आप लास्ट में कुटी हुई इलायची को दे दें और चम्मच से मिला दें,
- 5
- 6
अब आप गैस को बंद कर दें, अब आपके स्वादिष्ट रसिया बनकर तैयार हैं
- 7
अब आप रसिया को कुछ देर के लिए ठंढे होने दें,फिर किसी बाऊल में रसिया को निकालें और दूध को भी साथ में और इनमें तुलसी के पत्ते को दें और भगवान जी को भोग अर्पित करें,फिर सभी प्रसाद ग्रहण करें
- 8
रसिया को दूध और दही के साथ खाया जाता है, इनके साथ खाने से रसिया के स्वाद में चार चांद लग जाते हैं,तो अब आप स्वाद का आनन्द उठाएँ,खाएँ और खिलाएँ
- 9
नोटः पर आप इन्हें ठंढा करकर खाएं बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं धन्यवाद । एन्जॉय योर यम्मी रेसिपी
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)