जाला रोटी (jala roti recipe in Hindi)

#cwar
आज मैं आप सबसे मलेशियन जाला रोटी की रेसिपी शेयर करूंगी जो कि बनाने में बहुत ही आसान है, जो पारंपरिक तरीके से तो अंडा के साथ में बनता है, लेकिन हम यहां बिना अंडे का मलेशियन जाला रोटी की विधि बताएंगे।
जाला रोटी (jala roti recipe in Hindi)
#cwar
आज मैं आप सबसे मलेशियन जाला रोटी की रेसिपी शेयर करूंगी जो कि बनाने में बहुत ही आसान है, जो पारंपरिक तरीके से तो अंडा के साथ में बनता है, लेकिन हम यहां बिना अंडे का मलेशियन जाला रोटी की विधि बताएंगे।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम चावल को 5से6 घंटे घंटे तक भिगो के रख देंगे अब हम उसे एक, दो पानी से अच्छे से धो कर छान लेंगे, अब इसको हम मिक्सी में बिल्कुल महीनऔर चिकना पेस्ट तैयार कर लेंगे। 10 मिनट तक चावल के पेस्ट को को हम रख देंगे। अब इसमें हम आधा चम्मच नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। इसमें हम अब पानी १ से ½ गिलास पानी डालेंगे घोल बिल्कुल पतला होना चाहिए, बिल्कुल ठोसे जैसा।
- 2
एक तरफ हम तवा गर्म करेंगे, आंच को हम तेज से मध्यम के बीच में रखेंगे, अब हम एक प्लास्टिक का कोन तैयार कर लेंगे या फिर नमक के पैकेट को एक कोने से काट लेंगे उसमें हम घोल को डालेंगे और नीचे से थोड़ा सा कट कर लेंगे, अब जैसे जलेबी बनाते हैं वैसे हम जाली तवे पर बना लेंगे कोन से। एक तरफ अच्छे से शेक लेंगे जब नीचे से सीक जाए तो दूसरे की तरफ फोल्ड कर हम निकाल लेंगे। ऐसे करके हम सारा बना लेंगे।
- 3
अब हम इसके साथ खाने वाली चटनी बना लेंगे अदरक हरी मिर्च, लहसुन, काला नमक,अमचूर पाउडर, सरसों का तेल सबको एक साथ खल में डालकर अच्छे से महीन पेस्ट बना लेंगे। हमारी चटपटी, तीखी चटनी तैयार है।
- 4
मलेशियन जाला रोटी को हम दूध से भी खा सकते हैं एक छोटी कटोरी मे दूध लेंगे हल्का गुनगुना और उसमें एक छोटा चम्मच गुड़ डालेंगे, मलेशियन रोटी के साथ खाने के लिए दूध तैयार है।
तो हमारा यह मलेशियन जाला रोटी तैयार है।
आप जाला रोटी को दूध या चटनी के साथ खाइए यह बहुत ही टेस्टी लगता है उम्मीद है आपको ही रेसिपी पसंद आएगी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (3)