ग्रीन कॉटेज चीज़ और आलू स्टिक्स(green cottage cheese aur aloo sticks recipe in hindi)

#gr
मैने पनीर और आलू के पकौडों को ज्यादा मसाले ऐड न करते हुए एक तरह से हरी धनिया और लहसुन की चटनी का फ्लेवर दिया है जो आम पकौडों से काफी अलग है,इसे आप शाम की चाय के साथ स्नैक्स की तरह एन्जॉय कर सकते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को धोकर छीलकर उसके पतले स्लाइस काट ले और पानी मे डाल दे ताकि आलू का रंग काला न पड़े, और पनीर को बड़े चौकोर टुकड़ों में काट ले,अब एक बाउल में 1कटोरी बेसन ले उसमे 1/2चम्मच नमक,1चुटकी हल्दी और थोड़ा थिंदा पानी डालकर थिक घोल तैयार करें।
- 2
अब एक मिक्सी जार में हरी धनिया,लहसुन,मिर्च और अदरक डालें और 2चम्मच पानी डालकर पेस्ट बना ले।
- 3
अब इस पेस्ट को तैयार बेसन के घोल में डालकर मिक्स करें।
- 4
अब एक कड़ाही में ऑयल गर्म करें और आलू के स्लाइस को घोल में डीप करके मध्यम आंच पर डालते जाए और 2से3 मिनट उलट पलट कर फ्राई करें।
- 5
इसी तरह पनीर के टुकड़ों को भी घोल में डीप करके उलट पलटकर मध्यम आंच पर फ्राई करें।
- 6
अब कुरकुरे ग्रीन कॉटेज चीज़ यानी पनीर और आलू स्टिक्स एन्जॉय करने के लिए तैयार है इन्हें स्टिक्स में लगाये और इमली की खट्टी मीठी चटनी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)