भरवाँ मसाला भिंडी(bharwa masala bhindi recipe in hindi)

#fs
भरतीय खाने में वैसे तो भिंडी को अतिरिक्त रूप से खाया जाता है और भिंडी को कई प्रकार से खाया जाता है ,भरवाँ भिंडी उन्ही में से एक है,गरमागरम चावल दाल हो और ये सब्जी तो किसी और चीज़ की आवश्यकता ही नही,भिंडी मेरी फेवरेट है और इसतरह से बनाया गया हो तो स्वाद और बढ़ जाता है।
तो आइए इसे बनाने की विधि देखे जो कि काफी सरल है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले भिंडी को अच्छे से धोकर पोछ ले और बीच मे चीरा लागाते जाएं।
- 2
एक बाउल में 1चम्मच धनिया पाउडर,1/2चम्मच जीरा पाउडर,1/4चम्मच हल्दी,गर्म मसाला,अमचूर पाउडर,नमक और 1/2चम्मच सरसों तेल डालकर मिक्स करें।
- 3
अब इस मिक्सचर की भिंडी में स्टफिंग करें और रखते जाए।
- 4
अब कड़ाही में 2चम्मच सरसों तेल गरम करें।
- 5
अब इसमें भिंडी को बारी बारी डालते जाए और चला ले औऱ धीमी आंच पर ढककर 10 मिनट पका लें।
- 6
इसतरह स्वादिष्ट मसाला भरवाँ भिंडी एन्जॉय करने के लिए बिल्कुल तैयार है इसकी प्लेटिंग करें और अपने पसंद के अनुसार चपाती या गरमागरम चावल दाल के साथ एन्जॉय करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स