फलाहारी थाली (falahari thali recipe in Hindi)

#nvd नवरात्रि व्रत स्पेशल फलाहारी थाली
नवरात्रि व्रत में मैंने इस बार बनाई है ये स्वादिष्ट फलाहारी थाली, जिसमें मैंने बनाया है सेब का हलवा, आलू टमाटर की सब्जी, खीरे का रायता, खीरे का सलाद और सिंघाड़े के आटे की पूरी। मैंने सोचा कि अपनी इस स्वादिष्ट रेसिपी को आप सभी से साझा करूं।
फलाहारी थाली (falahari thali recipe in Hindi)
#nvd नवरात्रि व्रत स्पेशल फलाहारी थाली
नवरात्रि व्रत में मैंने इस बार बनाई है ये स्वादिष्ट फलाहारी थाली, जिसमें मैंने बनाया है सेब का हलवा, आलू टमाटर की सब्जी, खीरे का रायता, खीरे का सलाद और सिंघाड़े के आटे की पूरी। मैंने सोचा कि अपनी इस स्वादिष्ट रेसिपी को आप सभी से साझा करूं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हम एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म कर लेंगे, फिर हम उसमें जीरा डाल कर भून लेंगे उसके बाद हम कटे हुए टमाटर और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे और उसमें थोड़ा सा नमक डालकर टमाटर को सोफ्ट होने तक पका लेंगे ।
- 2
फिर हम उसमें काली मिर्च पाउडर, और धनिया पाउडर और जो भी आप मसाले व्रत में खाते हैं वो डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे और ढककर धीमी आंच पर तेल छोड़ने तक पका लेंगे।
फिर हम उसमें उबले हुए आलू को हाथ से फोड़कर भूनें हुए मसाले में डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे और अपनी आवश्यकता अनुसार पानी डालकर उसे करीब पांच से सात मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं फिर हम उसमें बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिला लेंगे और गैस को बंद कर देंगे।
हमारी स्वादिष्ट और फलाहारी आलू टमाटर की सब्जी बनकर तैयार है। - 3
हलवा बनाने के लिए सबसे पहले हम एक कढ़ाही या पैन को गैस पर रख कर धीमी आंच पर गर्म कर लेंगे और फिर उसमें दो चम्मच घी डालकर पिघला लेंगे, फिर हम उसमें काजू को डालकर हल्का सा भून लेंगे और फिर एक कटोरी में निकाल लेंगे। गैस को हम धीमी आंच पर ही रहने देंगे और सेब को धोकर साफ कर लेंगे।
- 4
फिर हम उसमें सेब को बिना छिले हुए ही कद्दूकस से घिसकर गर्म घी में डालकर मिक्स कर लेंगे, और लगातार चलाते हुए पानी सूख जाने तक पका लेंगे, फिर हम उसमें चीनी, इलायची पाउडर, एक चुटकीलाल रंग डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे और फिर हलवा का सारा पानी सूखने तक पका लेंगे, इसी समय हम इसमें भूने हुए काजू को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे और मिडियम आंच पर एक मिनट तक पका लेंगे और फिर गैस को बंद कर देंगे।हमारा स्वादिष्ट सेब का हलवा बनकर तैयार है।
- 5
हलवा को एक बाउल में निकाल लेंगे और फिर उपर से भूने हुए काजू डालकर हलवे को गार्निश करें।
- 6
खीरे का रायता बनाने के लिए हम एक बाउल में दही को डालकर अच्छी तरह से फैट लेंगे और फिर उसमें आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे, उसके बाद हम दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा डाल देंगे और साथ में काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक स्वादानुसार,भूना हुआ जीरा पाउडर को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे और एक बाउल या कटोरी में निकाल कर उपर से भूना हुआ जीरा पाउडर और खीरे का स्ललाइस लगाकर सर्व करें।
हमारा स्वादिष्ट खीरे का रायता बनकर तैयार है। - 7
सिंघाड़े के आटे की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले हम एक परात या बाउल में आटे को छान लेंगे फिर हम उसमें उबले हुए आलू को कद्दूकस करके मिला लेंगे और साथ में उसमें काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे और फिर हम उसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर एक सोफ्ट आटा गूंथ लेंगे, फिर हम अपनी हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर आटे को चिकना कर लेंगे।
- 8
अब हम एक कढ़ाही को गैस पर रख देंगे और उसमें तेल या घी डालकर गर्म कर लेंगे।
फिर हम आटे की छोटी सी लोई लेकर उसे अपने हाथ से गोल कर लेंगे और दबा देंगे, उसके बाद हम चकले पर थोड़ा सूखा सिंघाड़े का आटा डालकर लोई को उस पर रख कर बेलन से छोटी छोटी पूरी बेल लेंगे, इसी तरह से हम सभी पूरी को बेलकर एक प्लेट में रख लेंगे, फिर हम एक एक करके सभी पूरी को ब्राउन होने तक तल लेंगे।
हमारी स्वादिष्ट सिंघाड़े के आटे की पूरी बनकर तैयार है। - 9
हमारी व्रत स्पेशल फलाहारी थाली बनकर तैयार है हम एक प्लेट में आलू टमाटर की सब्जी,सेब का हलवा, खीरे का रायता, खीरे का सलाद, और गरमागरम पूरी रखकर सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (2)