कुकिंग निर्देश
- 1
मावा बर्फी बनाने के लिए एक नॉन स्टिक कढ़ाही में एक छोटी चम्मच घी डालेंगे, जब घी गरम हो जाए तब इसमें मावा डाल देंगे और धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट के लिए भूनें ।
- 2
अब मावे को कढ़ाही से बाहर निकल लें। अब इसमें 150 ग्राम शक्कर डाल दें। शक्कर को पीसने की जरूरत नहीं है, गरम मावे में यह अपने आप ही घुल जायेगी। अब इसे हाथो से अच्छी तरह मिला लें।
- 3
अब एक ट्रे लें, उसको घी से ग्रीस करे। अब उसमे शक्कर मिला हुआ खोवा डालकर सैट कर दें। अब रूम टेंपरेचर पर 2 घंटे के लिए रख दें।
- 4
2 घंटे बाद बर्फी बनकर तैयार हो जायेगी, आप इसे अपने मनचाहे आकार में काट लें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15929755




कमैंट्स