बथुआ की पूरी (bathua ki poori recipe in Hindi)

#ws2
सर्दियों के मौसम में बथुआ बहुत मिलता है, बथुआ में कैलशियम और आइरन बहुत होता है, और बथुआ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है।
बथुआ की पूरी बनाने की विधि बहुत आसान हैं। बथुआ को आटे में मिलाकर, आटा तैयार करके, उससे पूरी या पराठें बनाए जातें हैं, मैंने पूरी बनायी हैं, यह बहुत स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर है।

कुकिंग निर्देश
- 1
आटा तैयार करने के लिए -
बथुआ के पत्तों को साफ करलें, फिर पत्तों को दो तीन बार पानी से अच्छी तरह से धो लें, और एक कढ़ाई में 1/2 कप पानी में डालकर उबालें।
- 2
बथुआ के ठंडा होने के बाद पानी से निकालकर, बथुआ, हरी मिर्च एवं अदरक को मिक्सर जार में डालकर पीस लें, एवं चिकना पेस्ट बना लें।
- 3
अब बथुआ के पेस्ट में नमक, गेहूँ का आटा, सूजी एवं मोयन का तेल एवं सभी मसाले डालकर और पूरी बनाने के लिए नरम आटा गूंथें लें (आवश्यकतानुसार पानी डाल लें)।
- 4
पूरी तैयार करने के लिए -
एक कढ़ाही में तेल गर्म करें, आटे से नींबू के आकार की आटे की छोटी लोई बनाकर गोल पूरी बेल लें।
- 5
अब पूरी को तेल में डालकर क्रिस्पी एवं सुनहरा भूरा रंग होने तक दोनों तरफ से उलट पलट कर मध्यम आँच पर तल लें।
- 6
पूरियों को प्लेट में निकाल लें, इसी तरह से सभी पूरियाँ बना लें, बथुआ की पूरियाँ बनकर तैयार हैं, पूरियों को गर्मा-गर्म दही आलू की सब्जी एवं अचार के साथ परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)