आलू टमाटर की सब्जी हरे मटर की पूड़ी (aloo tamatar ki sabzi recipe in Hindi)

Neetu Goyal @Neetu234
आलू टमाटर की सब्जी हरे मटर की पूड़ी (aloo tamatar ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये.
- 2
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
- 3
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर चमचे से चला दीजिये (मसाला जलने न पाये). मसाले में टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिए
- 4
आलू को तोड़कर इस मसाले में डालिये और 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये. एक गिलास पानी, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये
- 5
सब्जी में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये. सब्जी बन चुकी है. सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये. आपकी आलू टमाटर की सब्जी तैयार है. सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये और हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम आलू टमाटर की सब्जी पूरी, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15984643



कमैंट्स