इडली सांबर (idli sambar recipe in Hindi)
#dd3#FM3साउथ इंडियन रेसिपी स्पेशल "
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक भगोनी लेंगे,उसमें सूजी, दही और नमक को मिलाकर 2 घंटे के लिए रख देंगे, जिससे कि सूजी फूल जाए| 2 घंटे बाद सूजी के फूल जाने के बाद उसमें हम खाने का सोडा मिलाएंगे और इडली ओवन को गैस पर चढ़ाएंगे|इडली ओवन के सांचे में हल्का-हल्का तेल लगा कर उसके ऊपर सूजी के गोल को फैला देंगे और ओवन को ऊपर से ढक देंगे,10 मिनट बाद जब इडली बन जाएगी, तो उसे एक प्लेट में निकाल लेंगे|इसी प्रकार सारे घोल की इडलियां बना लेंगे और शेक लेंगे|
- 2
अब हम अरहर की दाल को धोकर उसे भिगो कर रख देंगे| अब हम एक कुकर लेंगे,उसमें तेल डालेंगे,तेल के गर्म हो जाने पर उसमें राई डालेंगे, राई के चटकने पर उसमें कड़ी पत्ते डालेंगे, कड़ी पत्ते के चटकने पर उसमें प्याज़ और हरी मिर्च को भूनेंगे, उसके बाद उसमें टमाटर, लौकी और आलू डालेंगे, फिर इन सब को भुनने के बाद उसमें नमक, लाल मिर्च और हल्दी डालेंगे, नमक,लाल मिर्च और हल्दी के अच्छे से भुनने के बाद उसमें पानी और अरहर की दाल डालेंगे,फिर कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे|
- 3
कुकर में 2 सिटी लगाकर 15 मिनट के लिए गैस को सिम कर देंगे, जब दाल अच्छे से पक जाए, तब उसका ढक्कन खोल कर सारी सब्जियों को मैश कर देंगे और उसमें इमली का पानी भी मिला देंगे| हमारा इडली और सांबर तैयार है| गरम-गरम इडली और सांबर सबको सर्व करेंगे|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स (6)