होममेड चीज़ सॉस (homemade cheese sauce recipe in Hindi)

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चीज़ को एक मिक्सर जार में डाल दें और उसी में दूध, बटर डाल दें
- 2
उसके बाद जो हमने एक टेबलस्पून पानी लिया है उसमें सबसे पहले हम सिट्रिक एसिड डालेंगे और उसको तब तक घोलेंगे जब तक पानी ट्रांसपेरेंट ना हो जाए फिर उसके बाद उसमें सोडा डाल देंगे और उसको घुलने तक मिलाएंगे
- 3
फिर यह जो हमने सॉल्वेंट बनाया है इसको भी मिक्सर जार में चीज़ के साथ डाल देंगे और उसको मिक्सी में स्मूद होने तक चलाएंगे
- 4
जब यह अच्छी तरीके से चिकना हो जाए तो इसमें फूड कलर और अगर आप चाहते हैं कि थोड़ा सा नमकीन बने आपका चीज़ सॉस तो उसमें आप एक चुटकी से भी कम नमक डाल डाल दे
- 5
उसके बाद इस मिश्रण को डबल बॉयलर की मदद से गैस पर रखकर चिकना होने तक पका लेते हैं आप देखेंगे इसमें अलग से साइन आने लगी है
- 6
लीजिए आपका चीज़ सॉस तैयार है इसे आप चीजी पास्ता या फिर ब्रेड के ऊपर लगा कर इंजॉय कर सकते हैं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स