ओट्स स्मूदी

Neelam Choudhary @cook_21193869
ओट्स स्मूदी
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले ओट्स को 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। सब्जा सीड्स को भी पानी में भिगो दें। 3 बादाम को बारीक काट लें। खजूर के बीज निकाल दें।
- 2
अब मिक्सर में दूध डालकर उसमें सब्जा सीड्स और कटे हुए बादाम छोड़कर बाकी सारी सामग्री मिला दें ।अगर प्रोटीन पाउडर है तो उसे भी दल दें।
- 3
मिक्सी में इसे लगभग 1मिनट के लिए ब्लेंड करें और अलग किसी बर्तन में निकाल लें।
- 4
अब किसी ट्रांसपेरेंट कप या गिलास में भिगोए हुए सब्जा सीड्स डाल दें और बनी हुई स्मूदी भी इसमें डाल दें और एक चम्मच से अच्छे से मिक्स करें।ऊपर से कटे हुए बादाम और कोको पाउडर डालकर सर्व करें ।
- 5
आपकी हेल्दी वेटलॉस ओटस स्मूदी तैयार है।इसे लेने के बाद आपको लंच तक भूख नहीं लगेगी।
- 6
अगर आप चाहें तो हाफ स्पून शुगर एड कर सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16249587


















कमैंट्स