कच्चे पपीते की टेस्टी सब्जी (Kachhe Papite ki tasty sabzi recipe in hindi)
पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लौंग ज्यादातर पके हुए पपीते का सेवन करते है। पके हुए पपीते से पाचन सही हो जाता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर विकल्प है। दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाने में सहायक होता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। लेकिन कच्चा पपीता भी बहुत फायदेमंद होता है, कच्चे पपीते में विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ए, विटामिन ई, मैग्नीशियम और पोटैशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
कच्चे पपीते से टूटी फ्रूटी बनाई जाती है और सब्जी, रायता बनाकर प्रयोग में लाया जाता है । आज मैं कच्चे पपीते से बनी हुई एक सिंपल रेसिपी ले कर आई हु। बनाने में एकदम आसान है, बहुत ज्यादा तेल मसाले का प्रयोग नहीं किया है और टेस्टी तो इतना है की आप इसे बार बार बनाना चाहेंगे। तो चलिए बनाते है कच्चे पपीते की टेस्टी सब्जी।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सब्जी बनाने के लिए जो पपीता हमें लेना है वह एकदम कच्चा होना चाहिए, अगर पपीता थोड़ा सा भी पका है तो सब्जी में मिठास आ जाएगी.अब पपीते को छीलकर काट लीजिये और अंदर की तरफ से भी बीज निकाल दीजिये। अब पपीते को साफ पानी से २-३ बार धो लीजिये।
- 2
अब एक कद्दूकस से कच्चे पपीते के टुकड़ो को मोटा या पतला कद्दूकस कर लीजिये।
- 3
एक कड़ाही लीजिये उसमे तेल डालकर गर्म कीजिये। जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाये तो एक चम्मच जीरा डालकर तड़कने दीजिये।जब जीरा तड़कना बंद हो जाये तब बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कड़ी पत्ता और हल्दी पाउडर डालिये और एक मिनट तक भूनिये ।
- 4
अब कद्दूकस किया हुआ कच्चा पपीता डालिये और तड़के के साथ मिक्स कीजिये।
नमक, और गरम मसाला डालकर सब्जी में मिक्स कीजिये। - 5
प्लेट से सब्जी को ढक दीजिये, 3 मिनट तक सब्जी को तेज आंच पर पकाइये । तीन मिनट के बाद प्लेट हटाकर सब्जी कलछुल से चलाइये, गैस धीमी कर दीजिये और सब्जी को धीमी आंच पर १०-१५ मिनट तक पकाइये। समय समय पर सब्जी को कलछुल से चलाते रहिये. धयान रखिये की सब्जी जलने न पाए. जब सब्जी अच्छी तरह से भून जाये तब गैस बंद कर दीजिये और ऊपर से हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिये। लीजिये तैयार है टेस्टी कच्चे पपीते की सब्जी।
- 6
सब्जी को आप सादा रोटी, पराठा, पूरी के साथ खा सकते है ।कच्चे पपीते की ये टेस्टी सब्जी आप भी एक बार बना कर देखिएगा, और अपना अनुभव कमेंट करके जरूर बताइयेगा। आपके सुझावों और प्रतिक्रियाओं का इंतजार रहेगा।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स