हरी मेथी के थेपले(hari methi thepla recipe in hindi)

kavita goel @kavigoel
#ChooseToCook
थेपला खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, और यह गुजराती व्यंजन है।
हरी मेथी के थेपले(hari methi thepla recipe in hindi)
#ChooseToCook
थेपला खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, और यह गुजराती व्यंजन है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आटा और बेसन को छान कर एक थाली में लेंगे। फिर मेथी को साफ करके काटकर पांच से छह बार पानी में धोकर निथार कर आटे में डालेंगे। आप सारे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे।
- 2
ठीक से मोयन लगाकर सबको अच्छे से मिक्स करेंगे अब आवश्यकता अनुसार गुनगुना पानी डालकर आटा लगाएंगे। अब आटे को गीले कपड़े से ढककर 10 से 15 मिनट रख देंगे। आप छोटी-छोटी लोई बनाकर सूखा आटा लगाकर चकले पर बेलेंगे।
- 3
अब गरम तवे पर डालकर उलट-पुलट कर घी लगाकर हल्के हाथ से थेपले को सकेंगे।
इस प्रकार हमारे गरमा गरम थेपले तैयार हैं। - 4
इनको हम चार से 5 दिन रख कर भी खा सकते हैं।
अब थेपले को मिर्च के अचार व चाय साथ सर्व करेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16564635













कमैंट्स (10)