गोभी मलाई कीमा (Gobhi Malai keema recipe in Hindi)

गोभी मलाई कीमा (Gobhi Malai keema recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
गोभी को साफ करके अच्छे से देख लेंगे उसमें कोई भी कीड़े ना हो अच्छे से धो लेंगे साबुत गोभी फूल को भून लेगे ।साथ में टमाटर को भून कर डाल सकते हैं
- 2
हल्का मोटा दरदरा पीस लेंगे । गोभी कीमा बनाने के लिए गोभी को थोड़ा दरदरा पीसा जाता है।
- 3
प्याज,,लहसुन,अदरक का पीस और हरी मिर्च को एक साथ पीस लेंगे
- 4
कढ़ाई कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करेंगे उसमें जीरा, एक चुटकी हींग भूनेंगे साथ में कटे पीसे हुए,प्याज लहसुन,अदरक,टमाटर के मसाले को भी मिलाकर भून लेंगे। मसाले अच्छे से भून जाने के बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला,धनिया पाउडर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। मसालों की खुशबू आने पर ताजा मलाई दो चम्मच मिक्स करेंगे साथ में हरी मटर को मिला लेंगे।
- 5
भुने मसाले में गोभी को भी को मिक्स करेंगे और स्वाद अनुसार नमक को मिलाकर मिलाते रहेंगे। 5 मिनट तक गैस पर रखेंगे फिर गरमा गरम गोभी मलाई की स्वाद उठाएंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- गांठ गोभी की सब्जी (Ganth Gobhi ki sabzi recipe in Hindi)
- मैगी स्टफ्ड कचौड़ी (maggi stuffed kachori recipe in Hindi)
- चॉकलेट मफिन्स और चॉकलेट हार्ट्स (chocolate muffins aur chocolate hearts recipe in Hindi)
- आलू गाजर का पराठा(aloo gajar ka paratha recipe in hindi)
- बूंदी रायता (Boondi Raita recipe in Hindi)











कमैंट्स (3)