तिल सूखे मेवे की बर्फी - Til Dry Fruits Burfi Recipe

तिल सूखे मेवे की बर्फी - Til Dry Fruits Burfi Recipe
कुकिंग निर्देश
- 1
तिल को कढा़ई में डालकर लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर चेंज होने तक भून लीजिए. आग मीडियम ही रखें, भूने हुए तिल को प्लेट में निकाल लीजिए.
कढा़ई में घी डालकर चीनी डाल दीजिए चीनी मध्यम आंच पर पिघलने दीजिए.
काजू और अखरोट को छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए. इलायची को छील कर कूट लीजिए और बादाम को मिक्सर में पीस कर पाउडर बना लीजिए. - 2
चीनी के अच्छे से मेल्ट होने पर गैस बंद कर दीजिए. अब इसमें सभी मेवे और तिल डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इस तैयार मिश्रण को घी लगी हुई प्लेट में जमाने के लिए रख दीजिए.
- 3
मिश्रण के थोडा़ सा ठंडा होने के बाद, 5 मिनट बाद, बर्फी को टुकडों में काटने के लिये निशान लगा दीजिये, और पूरी तरह जमने पर, प्लेट से बर्फी को निकाल लीजिए. तिल सूखे मेवे की स्वादिष्ट बर्फी तैयार है. बर्फी के पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद इसे किसी डिब्बे में भरकर रख दीजिए और 2 माह तक जब भी आपका मन बर्फी खाने का करे तो इसको डिब्बे में से निकाल कर खाते रहिये.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स