कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम खरबूजे की पियोरी तैयार करेंगे । अब खरबूजे को छील कर मिक्सर में पीस ले।
- 2
अब गैस पर कड़ाही में पीसा हुआ खरबूजा डाल कर भूनें अब खरबूजे के पानी जलने लगे फिर उसमे 4-5 चम्मच चीनी डाल दे फिर उसमे दो चम्मच दूध में 1 चम्मच कस्टर्ड पाउडर और कलर मिला कर कड़ाही में डाल दे और अच्छे से चलाते रहे
- 3
अब इसका पानी जल जाए और पेस्ट गाड़ा हो जाए फिर गैस बंद कर दे तैयार है खरबूजे की पियोरी
- 4
अब कस्टर्ड मिल्क बनाने के लिए एक बर्तन मे दूध डाल कर गैस पर रख दे फिर उसमे दो चम्मच दूध में 1 चम्मच कस्टर्ड मिला कर डाल दें फिर दूध में जो पियोरि बनाई थी उसमे से आधी पियोरी और 4 चम्मच चीनी डाल कर अच्छे से चलाते रहे और दूध हल्का सा गाड़ा हो जाए फिर गैस बंद कर दे और दूध को ठंडा होने दें
- 5
अब एक तरफ थोड़े से अंगूर को मिक्सी में बारीक पीस लें और कटोरी में निकाल ले अब शेक तैयार करेंगे -अब अंगूर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें,अनार, रुआफजा, अंगूर पिसे हुए, कटे ड्राई फ्रूट इन सबको एक साथ रख ले
- 6
अब एक गिलास लें फिर उसमें थोड़े कटे अंगूर, अनार,खरबूजे की पियोरी, अंगूर का रस डाल ले फिर उसमे 1-2 स्लाइस बर्फ की डालें फिर उसमे कस्टर्ड मिल्क डाल दें और उसमे ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल कर डेकोरेट कर सर्व करें
- 7
तैयार खरबूजा कस्टर्ड शेक (चीनी को आप अपने अनुसार डाल सके हैं)
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स (7)