कुकिंग निर्देश
- 1
एक मिक्सिंग बाउल मेंकॉर्न फ्लोर में पानी डालकर स्मुथ स्लरी बनाएं। इसके बाद एक मिक्सिंग बाउल में चिली सॉस, सोया सॉस, टोमेटो सॉस और सिरका डालकर मिलाएं ।
- 2
सबसे पहले एक पैन में पानी गरम करें, उसमें 1 छोटा चम्मच नमक और 1 छोटा चम्मच तेल डालें। उबाल आने पर नुडल्स डालें, कुछ देर पकाने के बाद नुडल्स को छानकर तुरंत ठंडे पानी में डालकर ठंडा करें।
- 3
नुडल्स परकॉर्न फ्लोर डालकर नुडल्स परकॉर्न फ्लोर की कोटिंग हो जाये । 10 मिनट बाद नुडल्स को गरम तेल में गोल्डन ब्राउन तलें।
- 4
अब बनायेंगें चॉप्सी की ग्रेवी, इसके लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें, उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, प्याज डालकर ट्रांसपेरेंट होने तक पकाएं।
- 5
अब इसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर कुछ देर पकाएं, अब इसमें सबसे पहले गाजर डालकर मिलाएं कुछ देर पकाने के बाद पत्तागोभी, फूलगोभी, शिमला मिर्च, फ्रेंच बीन्स और मटर डालकर मिलाएं ।
- 6
कुछ देर मीडियम आंच पर पकाएं, अब इसमें सॉस मिश्रण डालकर मिलाएं, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। 1/2 कप पानी डालकर मिलाएं ।
- 7
हल्का सा उबाल आने परकॉर्न फ्लोर की स्लरी को चम्मच से चलाकर डालें और मिलाएं उबाल आने के बाद ग्रेवी गाढ़ी होने पर गैस बंद करें।
- 8
अब तैयार ग्रेवी को तले हुए नुडल्स पर डालकर अमेरिकन चॉप्सी को सर्विंग प्लेट में निकाल कर सर्व करें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (6)