गाजर, अदरक का सूप

#TOF
Week- 5
गाजर,अदरक का सूप सर्दी में हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, गाजर में विटामिन 'ए' पाया जाता है, गाजर, अदरक का सूप सर्दियों में हमारे शरीर को गर्माहट देता है।
गाजर, अदरक का सूप
#TOF
Week- 5
गाजर,अदरक का सूप सर्दी में हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, गाजर में विटामिन 'ए' पाया जाता है, गाजर, अदरक का सूप सर्दियों में हमारे शरीर को गर्माहट देता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले फ्रेश मलाई को अच्छी तरह फेंटकार क्रीम सी बना लेंगे, अब गाजर अदरक को धोकर छीलकर छोटा-छोटा काट लेंगे। अब कुकर में एक चम्मच बटर डालकर गर्म करेंगे।
- 2
अब बारीक कटा हुआ अदरक, काली मिर्च, तेज पत्ता, लौंग,दालचीनी डालकर 1 से 2 मिनट लौ फ्लेम पर रोस्ट करेंगे, अब गाजर और लहसुन डालकर अच्छी तरह मिक्स करके एक गिलास पानी डालकर उबाल लगाकर एक सिटी लगाएंगे।
- 3
अब गाजर गल जाने पर ठंडा करके तेज पत्ता और दाल चीनी का टुकड़ा निकाल कर सारी सामग्री को मिक्सी जार में डालकर बारीक पेस्ट बनाकर तैयार करेंगे।
- 4
अब गाजर के पेस्ट को एक भगौने में निकालकर आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाजर अदरक के सूप को थोड़ी देर पकाकर अब नमक, बटर डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे अब हमारा गाजर अदरक का सूप तैयार है अब इसको एक बाउल में निकालकर क्रीमी मलाई और हरे धनिया से गार्निश करके सर्व करेंगे।
- 5
गाजर अदरक का सूप विंटर में पीने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और हमारी हेल्थ के लिए बहुत ही लाभकारी है
- 6
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स