होल व्हीट वेज स्टीम मोमोज

होल व्हीट वेज स्टीम मोमोज
कुकिंग निर्देश
- 1
वेज स्टीम मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले गेंहु का आटा लें, इसमें नमक और थोड़ा सा तेल डालकर आटा गूंधकर एक तरफ रख दें।
- 2
एक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गरम करें। अब इसमें लहसुन अदरक डालें, इसे हल्का सा भूने और इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ डालकर भुने। और इसी के साथ कटी हुई पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च डालकर अच्छे से भुने।
- 3
अब उस में नमक, काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस, रेड चिली सॉस और कॉर्न फ्लोर का गोल डालकर अच्छे से मिक्स करे। और एक बाउल में निकाल दे।
- 4
डो से आटा लें, लोई बनाकर एक बड़ी सी रोटी बेल लें। एक पूरी के साइज का कटोरी या कटर की मदद से सेप दे दे। और उससे इससे इस रोटी में मोमोज के लिए छोटी छोटी पूरी निकाल लें। अभी सभी पूरियां में स्टफिंग रखकर मोमोज का आकर दे।
- 5
अब स्टीम के कुकर में मोमोज को १० मिनिट के लिए स्टीम में पकाएं।
- 6
होल व्हीट वेज स्टीम मोमोज तैयार है।गरमा गर्म मोमोज की चटनी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (5)