नो क्रीम नो शुगरफ्रूट क्रीम

व्रत हो या हेल्दी लाइफस्टाइल, जब मीठा खाने का मन करे लेकिन सेहत से समझौता न करना हो, तब यह नो क्रीम नो शुगर फ्रूट क्रीम एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें न क्रीम का भारीपन है और न शक्कर की मिलावट, सिर्फ फलों की प्राकृतिक मिठास और मखाना की पौष्टिकता है।
हर चम्मच हल्का, सात्विक और ऊर्जा देने वाला है, जो व्रत में भी स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन बनाए रखता है। यह डिश बिना गिल्ट, बिना अतिरिक्त कैलोरी और पूरी तरह प्राकृतिक मिठास के साथ मन और शरीर दोनों को संतुष्टि देती है।
#CL
#नो_क्रीम_नो_सुगर_फ्रूट_क्रीम
#प्यार_से_बनाए_हुए_पकवान
#हेल्दी_डिजर्ट

कुकिंग निर्देश
- 1
नो क्रीम नो शुगरफ्रूट क्रीम :-
सबसे पहले एक कढ़ाही या पैन को धीमी आंच पर गर्म कर लीजिए अब इसमें बादाम डाल कर बिना घी/तेल के हल्के-हल्के चलाते हुए 4–5 मिनट तक गैस बंद कर दीजिए,अब गाढ़ा किए ठंडे दूध भिगो के छोड़ दीजिए 3-4 घंटे के लिए। - 2
अब एक मिक्सर जार में भिगोकर रखे हुए मखाना वाली मिश्रण और साथ ही स्ट्रॉबेरी, खरबूजा, ग्रीन एप्पल, शहद को मिक्सर ग्राइंडर में अच्छी तरह स्मूद से ग्राइंड कर लीजिए।
- 3
अब इस मिश्रण को एक बड़ी बाउल में डाल दीजिए और बस कटी हुई सारे फ्रूट्स और गुलाब जल डाल कर अच्छे मिक्स कर लीजिए। अब तैयार मखाना फ्रूट क्रीम को 10–15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दीजिए अगर 2 घंटे के लिए रखेंगे तो इससे फ्लेवर अच्छे से सेट हो जाएंगे और टेस्ट और भी क्रीमी लगेगी— बिना क्रीम की फ्रूट क्रीम आनंद ले सकते हो।
- 4
लीजिए आपकी सुपार हेल्दी वाली नो क्रीम नो शुगरफ्रूट क्रीम तैयार है,अब फ्रिज से निकाल कर अपने मन चाहे फ्रूट्स से या ड्राई फ्रूट्स गार्निश कर ठंडी ठंडी परोसे। मैंने तो कीवी और अनार से गार्निश की हु ।
- 5
नोट्स :- दूध पूरी तरह ठंडा होना चाहिए
गरम या हल्का गरम दूध में फल डालेंगे तो फल पानी छोड़ देंगे और फ्रूट क्रीम पतली हो जाएगी।
हमेशा रूम टेम्परेचर या चिल्ड दूध ही यूज करें।
टिप्स
मखाना, बादाम और काजू को भिगोने से यह एक स्मूद और क्रीमी टेक्सचर प्राप्त करता है, जो फल क्रीम जैसा स्वाद देता है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)