तीन कलर तीन स्वाद वाले रागी मिलेट उड़द दाल के दही बड़े

तीन कलर तीन स्वाद वाले रागी मिलेट उड़द दाल के दही बड़े
कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द दाल को 5 घंटे के लिए भिगोकर मिक्सर जार में पानी निकाल कर पीस ले इसमें रागी का आटा और नमक डालकर आधा कटोरी दही मिक्स करके दो-तीन घंटे के लिए रख दे मिक्सर जार में स्ट्रॉबेरी काट कर डालें उसकोअच्छे से ग्राइंड कर ले
- 2
इसमें दही डालकर एक बार चला ले तो यह लाल कलर वाली दही तैयार हो जाएगी फिर से मिक्सर जार में धनिया पुदीना हरी मिर्च और दही डालकर अच्छे से ग्राइंड कर ले यह हरे कलर वाली दही तैयार हो जाएगी
- 3
हल्दी को छीलकर बारीक टुकड़े करें इसे मिक्सर जार में अच्छे से ग्राइंड कर ले फिर दही डालकर एक बार चला ले तो यह पीले कलर वाली दही तैयार हो जाएगी
- 4
कढ़ाई में तेल गर्म करें इसमें गुजिया के आकार के दही बड़े तले नमक हींग के पानी में इसे आधे घंटे के लिए भिगोकर रखें तीनों दहीबोल में एक-एक चम्मच मिश्री का मिक्स कर ले
- 5
सर्विंग बाउल में दही बड़े को पानी से निचोड़ कर रखें इसमें लाल पीला हरा अलग-अलग दही डालें
- 6
ऊपर से नमक मिर्च भुना जीरा पाउडर चाट मसाला डालकर सर्व करें अलग-अलग फ्लेवर अलग-अलग कलर वाले दही बड़े खाने ने में बहुत ही स्वादिष्ट बने हैं हैप्पी होली कुक पैड फैमिली
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (4)