कुट्टू की भजिया

कुट्टू की भजिया
कुकिंग निर्देश
- 1
उबले हुए आलू को मैश करेंगे उसमें बारीक कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च,धनिया पत्ती और सेंधा नमक डालेंगे
- 2
मूंगफली को भून कर उसके छिलका निकाल देंगे और उसे मिक्सर ग्राइंडर में पल्स मोड पर दरदरा पीस लेंगे उसे उसे आलू के मिश्रण में मिलेंगे साथ ही उसमें कुट्टू और सिंघाड़े का आटा मिलायेंगे
- 3
और उसे अच्छे से मिक्स करके एक डो तैयार करेंगे तेल को गर्म करके उसमें डो के छोटे-छोटे टुकड़े डालेंगे
- 4
पलट पलट कर हिलाते हुए गोल्डन होने तक तलेंगे
- 5
लीजिए स्वादिष्ट भजिया तैयार है
- 6
चटनी के लिए मिक्सर ग्राइंडर में धनिया पुदीना हरी मिर्च भुनी हुई मूंगफली और सेंधा नमक डालेंगे और उसे पीसकर व्रत वाली चटनी बनाएंगे और गरम-गरम भजिया के साथ सर्व करेंगे । यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है
टिप्स
भजिया को गर्म तेल में धीमी से मध्यम आंच पर फ्लेम पर तलेंगे गैस कम नहीं करेंगे नहीं तो भजिया तेल ज्यादा सोखेगी ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स