पनकम श्री राम नवमी स्पेशल

“ये सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि भक्ति और श्रद्धा से जुड़ा एक पावन प्रसाद है। हर घूंट में राम नाम की मिठास घुली हुई है, जो मन को शांति और आत्मा को सुकून देती है। इसे बनाना मेरे लिए सिर्फ एक रेसिपी नहीं, बल्कि अपने राम जी के प्रति प्रेम और समर्पण व्यक्त करने का एक तरीका है। इसलिए हर साल रामनवमी के पावन अवसर पर मैं इसे पूरे श्रद्धा भाव से बनाती हूँ, ताकि मेरे घर में भी वही पवित्रता और आशीर्वाद बनी रहे।”
#FF
#पनकम_श्री_राम_नवमी_स्पेशल
#स्वाद_का_उत्सव

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक साफ बर्तन में आवश्यक मात्रा में पानी लीजिए और उसमें गुड़ डालकर उसे धीरे-धीरे अच्छी तरह घुल इसके 5 से 10 भिगो दीजिए ध्यान रखें कि गुड़ पूरी तरह से पानी में मिल जाए और कोई गांठ न रह जाए, क्योंकि यही पनकम का मुख्य स्वाद होती है।
- 2
अब केसर, काली मिर्च और इलायची को कूटकर पानी में डाल दीजिए साथ ही इस मिश्रण में हल्का सा नींबू का रस और सौट पाउडर मिलाएं, जिससे इसमें हल्की खटास आ जाती है और यह और भी ताजगी भरा लगती है।
- 3
सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें ताकि हर एक स्वाद आपस में पूरी तरह घुल-मिल जाए,कपूर और सौट पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए अब इस मिश्रण को छन्नी से छान लीजिए।
- 4
अंत में ऊपर से कुछ ताजी तुलसी जी की पत्तियां डाल दीजिए जो इसे और अधिक पवित्र और सुगंधित बनाती हैं। अब यह पनकम पूरी तरह तैयार है, जिसे श्रद्धा और भक्ति भाव से भगवान श्री राम को अर्पित करें और फिर प्रसाद के रूप में सभी के साथ ग्रहण कीजिए।
- 5
पनकम एक पारंपरिक और आयुर्वेदिक पेय है जो शरीर को ठंडक, ऊर्जा और ताजगी देता है। इसमें मौजूद गुड़, सोंठ, काली मिर्च और इलायची पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को संतुलित रखते हैं। नींबू और तुलसी इसे और भी लाभकारी बनाते हैं।
यह सिर्फ प्रसाद नहीं, बल्कि स्वाद, स्वास्थ्य और भक्ति का सुंदर संगम है।
टिप्स
गुड़ की मात्रा और मसालों को अपने स्वाद के अनुसार समायोजित कीजिए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)