आलू बर्फी

#CA26
घर में जब कुछ मिठा न हो तो मैं झटपट आलू की बर्फी बना लेती हुं,ये मेहमान आए हों या कोई व्रत हो ,सभी को पसंद आती है, इसमें घी और दूध की मात्रा होने से हेल्दी भी है।
आलू बर्फी
#CA26
घर में जब कुछ मिठा न हो तो मैं झटपट आलू की बर्फी बना लेती हुं,ये मेहमान आए हों या कोई व्रत हो ,सभी को पसंद आती है, इसमें घी और दूध की मात्रा होने से हेल्दी भी है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उबले हुए आलू को छिलकर अच्छी तरह मैश कर लें
- 2
अब कढ़ाई में 2बडा चम्मच घी डालकर गरम करें,और मैश आलू को डालकर लगातार चलाते हुए भूनें
- 3
जब आलू का रंग थोड़ा सुनहरा होने लगे तब शुगर डालकर मिलाएं, अच्छी तरह चलाएं और दूध डालें
- 4
दूध डालने के बाद लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि मिश्रण अच्छी तरह सूख न जाये, बाकी बचा घी भी किनारे से डालें, इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें
- 5
तैयार मिश्रण को पहले से घी लगे प्लेट में निकालकर एक बराबर फैलाये,ऊपर से कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर एक घंटे छोड़ दें,ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काटें
- 6
तैयार आलू बर्फी को सर्व करें
टिप्स
आलू बर्फी को आप गर्म गर्म हलवे की तरह भी सर्व कर सकते हैं,और जल्दी जमाना है तो दस मिनट के लिये फ्रिज में रख सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (3)