ओट्स चीला

Anupama Maheshwari @Maheswari1234
ओट्स चीला
कुकिंग निर्देश
- 1
रोल्ड ओट्स को 1 मिनट माइक्रोवेव करें ताकि मॉइस्चर निकल जाये, ठंडा कर मिक्सी में पीस लें।
- 2
ओट्स पाउडर, सूजी, दही और 1 कप पानी मिलाकर बैटर बनाएं, 10 मिनट ढककर रखें।
- 3
प्याज़, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। जरूरत हो तो पानी डालें।
- 4
नॉन-स्टिक तवे पर 1 टीस्पून तेल डालें, बैटर फैलाकर 1 चीला बनाएं।मध्यम आंच पर एक तरफ सुनहरा होने तक सेकें, पलटकर दूसरी तरफ भी हल्का सेकें।
- 5
ऊपर से शेज़वान चटनी स्प्रेड करें, गरमागरम परोसें। इसी तरह सभी चीले बनाएं।
टिप्स
ओट्स को माइक्रोवेव करने से उसका मॉइस्चर निकल जाता है, जिससे चीला कुरकुरा बनता है।इस बैटर से 4चीले बन जाते हैँ|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/25824597















कमैंट्स (23)