मूंग दाल हलवा
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री रेडी कर लो
- 2
पीली मूंग दाल को पानी से धोके 3 घंटे भिगोकर के रखे बाद मे छान लो
- 3
1 चम्मच पानी डालके मिक्सर मे दरदरा पीस लो
- 4
पेस्ट रेडी
- 5
अब केसर को पानी घोलकर एक चम्मच दूध मे डालकर साइड मे रखिये
- 6
नॉनस्टिक पैन गरम करे उसमे घी डाले और मूंग दाल की पेस्ट डालकर स्लो गैस पर 10-15 मिनट चलाते रहिये
- 7
दूध और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लो और 5 मिनट माध्यम आंच पर हिलाते रहिये जब तक ये गाढ़ा ना हो. जाये तब तक
- 8
अब उसमे केसर वाला दूध डाले और इलायची पाउडर डाले 2 मिनट हिलाये और अच्छे से मिक्स कर लो..अब रेडी हो गया हलवा गैस बंद किजिए
- 9
बादाम से गार्निश कीजिये
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/25867124









कमैंट्स