हेल्दी मूंग दाल स्प्राउट्स चाट

मूंग दाल पोषक तत्वों का पावर हाउस है यह शाकाहारी प्रोटीन फाइबर विटामिन खनिजों का बेहतरीन स्रोत है यह वजन नियंत्रित करने,पाचन सुधारने ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को सामान्य रखने में बेहद मददगार है अंकुरित मूंग का सेवन आप नाश्ते में कच्चा,हल्का उबालकर या भाप में पका कर सब्जी, सलाद या चाट के रूप में खा सकते हैं और इसको और भी ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें अपनी मनपसंद कुछ सब्जियां भी मिक्स कर सकते हैं जैसे कि प्याज टमाटर हरी मिर्च धनिया खीरा आदि
#CA26
# दालऔरदिलसे
#Week_11
# हेल्दीमूंगदालस्प्राउट्सचाट
# मूंगदाल
#Cookpad

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम मूंग की दाल को अच्छी तरह से धोकर रात में भिगो देंगे,कम पानी में यानी कि जितने में मूंग दाल भीग जाए इतना ही पानी डालना है सुबह तक यह हल्के से अंकुरित हो जाएंगे अगर आपको बहुत ज्यादा अंकुरित चाहिए तो आप एक दिन पहले भीगो कर रख सकते हैं
- 2
हम अच्छी तरह से धोकर प्याज टमाटर हरी मिर्च हरा धनिया काट कर रख लेंगे अब हम एक बोल लेंगे और उसमें अंकुरित दाल और जो हमने प्याज टमाटर हरी मिर्च काट कर रखे हैं वह सब डालेंगे और सबको अच्छे से मिक्स करेंगे
- 3
अब हम इसमें नमक काली मिर्च चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर सबको अच्छी तरह से मिक्स कर देंगे और फिर ऊपर से इसमें नींबू निचोड़ कर उसको भी मिक्स कर देंगे और हरा धनिया डालकर गार्निश करेंगे और लीजिए हमारा हेल्दी चटपटा मूंग दाल स्प्राउट्स चाट बनकर तैयार है यह नाश्ते का बहुत ही हेल्दी ऑप्शन है
- 4
और जो जिम जाते हैं उनके लिए भी प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है तो इसे आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं और कुछ चटपटा और हेल्दी खा सकते हैं👌😊❤️😋😋
- 5
हेल्दी मूंग दाल स्प्राउट चाट ❤️
- 6
टिप्स
आप इसमें खीरा भी डाल सकते हैं और लंबे स्प्राउट्स के लिए आप एक दिन पहले मूंग दाल को अंकुरित करके काम में ले सकते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (14)