मूंग दाल तवा बर्गर

#CA26
बिना ब्रेड के बहुत ही बढ़िया और ऐसे ही टेस्टी मूंग दाल में से बर्गर बनाया है इंस्टेंट है कुछ हटके है कुछ चटपटे चीजी स्टफिंग के साथ बनाया है। इसकी खास बात यह है कि यह एक तरह से ढोकला ही है और बीच में उसे कट करके स्टफ करके बर्गर का नाम दिया गया है बहुत इंटरेस्टिंग रेसिपी है
मूंग दाल तवा बर्गर
#CA26
बिना ब्रेड के बहुत ही बढ़िया और ऐसे ही टेस्टी मूंग दाल में से बर्गर बनाया है इंस्टेंट है कुछ हटके है कुछ चटपटे चीजी स्टफिंग के साथ बनाया है। इसकी खास बात यह है कि यह एक तरह से ढोकला ही है और बीच में उसे कट करके स्टफ करके बर्गर का नाम दिया गया है बहुत इंटरेस्टिंग रेसिपी है
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग दाल को 4 से 5 घंटे के लिए भिगोकर रखें फिर उसमें से पानी निकाल कर उसमें हरी मिर्च डालकर उसे अच्छी तरह से पीस लें एक बैटर तैयार करें अब उसमें नमक भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें
- 2
फ्रूट सॉल्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके छोटी कटोरी को तेल से ग्रीस करें और उसमें बैटर डालें और 20 मिनट के लिए उसे स्टीम कर ले ढोकला तैयार करना ठंडा करके अनमोल करने और बीच में से कट करना
- 3
स्टफिंग के लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म करें उसमें प्याज को अच्छी तरह से भुने फिर उसमें हरी मिर्च और अदरक की पेस्ट डालकर मिक्स करें टमाटर डालें और नमक डालकर मिक्स करें थोड़ी के लिए पकाए उबले हुए आलू डाले मिक्स कर लें
- 4
लाल मिर्च पाउडर चाट मसाला सेजवान सॉस डालकर मिक्स करें पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स करें आखिर में चीज डालें और मिक्स करें ठंडा होने दे।
- 5
ठंडा होने पर हरा धनिया डालें अच्छा ढोकला बनाया है उसे बीच में से काट कर दो भाग करें एक के ऊपर इस स्टफिंग रखें और दूसरे से उसे कवर करें।
- 6
तवा गरम करें उसमें बटर डालें थोड़ा तेल डालें पाव भाजी मसाला और हरा धनिया डालकर मिक्स करें अब इस बर्गर को उसमें सॉते करें दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक इसी तरह से सारे बर्गर तैयार करें
- 7
अब मूंग दाल तवा बर्गर को हरी चटनी केचप के साथ एन्जॉय करें।
- 8
- 9
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






























कमैंट्स (7)