आयरन से भरपूर बाजरे की राब
कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में घी गरम करें। उसमें दालचीनी, लौंग और अजवाइन डालें, तड़कने दें।
- 2
बाजरे का आटा डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
- 3
सूखा अदरक पाउडर, नारियल फ्लेक्स और ड्राई नट्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- 4
दूसरी पैन में पानी गरम करें और उसमें गुड़ घोलकर पिघला लें।गुड़ वाला पानी बाजरे के मिश्रण में डालें। धीमी आंच पर 2 मिनट पकाएं।
- 5
गाढ़ा या पतला करने के लिए आटा या पानी की मात्रा बदल सकते हैं।
- 6
तैयार राब को गरम-गरम परोसें। ऊपर से डेसिकेटेड कोकोनट और तरबूज के बीज डालें।
टिप्स
अगर आप राब को पतला करना चाहते हैं, तो आटे और गुड़ के पानी की मात्रा को समायोजित करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26108567













कमैंट्स (5)