गुजराती थाली

गुजराती थाली अपने बेहतरीन स्वाद और पौष्टिकता के लिए जानी जाती है गुजराती दाल अपनी हल्की मिठास और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है जिसे मूंगफली और टमाटर के साथ बनाया जाता है गुजराती थाली में आमतौर पर रोटी सब्जी खट्टी मीठी दाल चावल आचार पापड़ शामिल होते है यह फाइबर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का एक संपूर्ण और संतुलित आहार है
#GA26
#week15
#भारतएकथालीमें
#गुजरातीथाली
गुजराती थाली
गुजराती थाली अपने बेहतरीन स्वाद और पौष्टिकता के लिए जानी जाती है गुजराती दाल अपनी हल्की मिठास और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है जिसे मूंगफली और टमाटर के साथ बनाया जाता है गुजराती थाली में आमतौर पर रोटी सब्जी खट्टी मीठी दाल चावल आचार पापड़ शामिल होते है यह फाइबर प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का एक संपूर्ण और संतुलित आहार है
#GA26
#week15
#भारतएकथालीमें
#गुजरातीथाली
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल को पानी से धोकर साफ करें और कुकर में डाल कर पानी हल्दी मूंगफली और नमक डाल कर 2 सिटी आने तक पकाए (हो सकता है आपकी दाल पकने में 3 या 4 सिटी भी लगे)
- 2
अब टमाटर बारीक काट ले उसमें लहसुन हरी मिर्च पेस्ट करी पत्ता डाले और एक बरतन में तेल गरम करें उसमें राई जीरा चटकने पर मेथी दाना और सुखी लाल मिर्च डाल कर उसमे टमाटर वाला मिश्रण डाले उसमें नमक और सारे मसाले डाल कर मिला लें
- 3
जब मसाले भून जाये तब दाल डाले और जरूरत अनुसार पानी डाले उसमें इमली का पानी डाल कर मिला लें दाल अच्छे से उबल जाए तब गुड़ डाल कर मिला लें
- 4
अब दाल में हरा धनिया डाल कर मिला लें और गैस बंद करें अब एक बरतन में तेल गरम करें उसमें राई जीरा चटकने पर करी पत्ता लहसुन हरी मिर्च पेस्ट डाले और बॉयल आलू डाले और सारे मसाले डाल कर मिला लें
- 5
स्वाद अनुसार नमक डाल कर मिला लें और थोड़ी देर पकाए ताकि आलू में सारे मसाले मिक्स हो जाए और गैस बंद करें अब कुकर में 1 टी स्पून तेल डाले जीरा चटकने पर धोए हुए चावल डाले और 2 ग्लास पानी स्वाद अनुसार नमक डाल कर मिला लें
- 6
कुकर बंद करें 2 सिटी आने पर गैस बंद करें कुकर का प्रेशर निकलने के बाद चावल चेक कर लें अब एक बरतन में आटा छान कर उसमें नमक और तेल डाल कर मिला लें थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर सॉफ्ट आटा गूथ ले
- 7
आटे को तेल लगाकर मसल कर छोटी लोइयां बना ले और उसे ढक कर रखे और एक लोई लेकर पतली रोटी बेल ले
- 8
गैस पर तवा गरम करें और रोटी को दोनों साइड पलट कर सेक ले अब सर्विंग के लिए प्लेट और कटोरी में गरमा गरम दाल चावल रोटी सब्जी को आचार और पापड़ के साथ सर्व करें
टिप्स
1. दाल में तीखा खट्टा मीठा आप अपने पसंद अनुसार कम ज्यादा कर सकते है
2. दाल में इमली की जगह आप नींबू का रस भी डाल सकते है
3. सब्जी में भी नमक और तीखा अपने पसंद अनुसार कम ज्यादा कर सकते है
4. चावल की क्वालिटी के अनुसार पानी कम ज्यादा हो सकता है तो आप अपने अनुसार पानी यूज करें
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (21)