बिहार का फेमस लिट्टी चोखा
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बैंगन टमाटर हरी मिर्च को धोकर साफ करने बैंगन के ऊपर सरसों का तेल लगाकर कट लगाए लहसुन छीलकर बीच-बीच में लगा दे जैसा फोटो में दिखाया गया है
- 2
अब गैस पर जाली रखकर बैंगन और टमाटर हरी मिर्च को घुमा घुमा कर भून ले धीमी आंच पर इन सभी को ठंडा होने पर छिलका निकाल कर एक बर्तन में रख ले आलू का छिलका निकाल दे
- 3
सभी सब्जियों को मिक्स कर ले तेल को गैस पर पकाने क्योंकि कच्चा तेल खाने में अच्छा नहीं लगेगा मैं तो पक्का कर डाला है
- 4
आलू बैंगन टमाटर हरी मिर्च लहसुन लाल मिर्च पाउडर नमक और तेल मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें इसमें हरा धनिया भी मिला दे आपका चोखा तैयार है
- 5
लिट्टी बनाने के लिए आटे में नमक अजवाइन हाथ से रगड़कर डालें तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें पानी डालते हुए पराठे बनाने जैसा आटा लगा ले आटे को ठक्कर एक तरफ रखते हैं अब भरावन तैयार करें
- 6
एक बर्तन में सत्तू अचार का मसाला स्वाद अनुसार नमक तेल अदरक प्याज़ हरी मिर्च धनिया नींबू का रस अच्छी तरह से मिक्स करें थोड़ा-थोड़ा पानी छिड़कते हुए भरावन तैयार करें
- 7
सत्तू को अच्छी तरह से मिक्स करके छोटी-छोटी गोलियां बना ले
- 8
अब आटे को हाथ से मसाला कर मुलायम करें और उसकी मीडियम साइज की लोईया तोड़ ले लोई को कटोरी जैसा बनाकर उसमें सत्तू वाली लोई डालकर फिर से गोल कर दें जैसा पिक्चर में दिखाया गया है
- 9
भारी तली का बर्तन गैस पर रखें धीमी आंच पर लिट्टी को सेकना है बर्तन में थोड़ा तेल लगाए लिट्टी को रख दे और थोड़ी-थोड़ी देर में उलट पलट करके ब्राउन होने तक सके
- 10
जब लिट्टी तैयार हो जाए तो इसको देसी घी में डाल दे देसी घी से निकाल कर इसको चोखा के साथ सर्व करें साथ में प्याज़ हरी मिर्च आप धनिया की चटनी भी दे सकते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (10)