"घर के बगीचे का लहसुन 🧄 + घर के पिसे मसाले ❤️ = लाजवाब लहसुन का अचार 😋"

बिना किसी केमिकल या प्रिज़र्वेटिव के बनाया गया। रोटी, पराठे और दाल-चावल के साथ इसका स्वाद और भी लाजवाब लगता है। घर का बना, शुद्ध और खुशबूदार अचार।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लहसुन को छीलकर अच्छी तरह साफ करें और पूरी तरह सुखा लें।
- 2
एक कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें। फिर धीमी आँच पर लहसुन को 5–7 मिनट तक हल्का पकाएँ।
- 3
अब इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक और मिक्स अचार मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- 4
इसके बाद राई, सौंफ और मेथी दाना डालें और 2–3 मिनट तक धीमी आँच पर चलाते हुए पकाएँ।
- 5
गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर अचार को साफ और सूखे काँच के जार में भर दें।
टिप्स
अचार पूरी तरह ठंडा होने के बाद साफ और सूखे जार में भरकर फ्रिज में रखें। हमेशा सूखे चम्मच से ही निकालें, इससे अचार लंबे समय तक अच्छा रहता है। 🧄😊
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)